पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में फूलों की महक हुई कम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:08 AM IST

फूलों की खेती का बाजार भारत में सालाना 21 फीसदी की दर से बढ़ रहा था, लेकिन पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में इसके उत्पादन में गिरावट आई है।
इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक सेमिनार में विशेषज्ञों ने कहा है कि मानकों के बारे में सजगता नहीं होने की वजह से ऐसा हो रहा है।
विशेषज्ञ उत्पल चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन कुछ मानकों और इसकी खेती को लेकर गुणवत्ता में कमी की वजह से इसका उत्पादन अधिक से अधिक नहीं हो पा रहा है।

First Published : December 5, 2008 | 12:50 PM IST