facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

एफसीआई ने रेकॉर्ड चावल खरह्वीदा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:45 PM IST


अभीअभी खत्म हुए 2007-08 के खरीफ मार्केटिंग सीजन में 2.84 करोड़ टन की सरकारी खरीद का एक नया रेकॉर्ड बना है। यह जानकारी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आलोक सिन्हा ने शुक्रवार को दी। मालूम हो कि खरीफ का मार्केटिंग सीजन हर साल 1 अक्टूबर से अगले साल के 30 सितंबर तक चलता है।


सिन्हा के मुताबिक बीते सीजन में 2.76 करोड़ टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया था पर वास्तविक खरीद इससे तकरीबन 8 लाख टन अधिक रही। चावल की रेकॉर्ड सरकारी खरीद के चलते उम्मीद की जा रही है कि खुले बाजार में चावल की कीमतें स्थिर हो जाएगी क्योंकि खुली बाजार योजना के तहत ज्यादा मात्रा में चावल बाजार में उतारा जा सकेगा। एफसीआई के अध्यक्ष ने बताया कि एक अक्टूबर से शुरु हुए 2008-09 के खरीफ मार्केटिंग सीजन के लिए भी अब तक करीब 7 लाख टन चावल खरीदे जा चुके हैं। जानकारों के मुताबिक, धान की एमएसपी के काफी ऊंचे रहने और इसके रेकॉर्ड उत्पादन के चलते चावल की रेकॉर्ड खरीद हुई है। उल्लेखनीय है कि 2007-08 के दौरान देश में 9.64 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ जो इसके एक साल पहले की तुलना में 3.3 फीसदी ज्यादा रहा। सिन्हा ने बताया कि न केवल चावल बल्कि बीते सीजन में गेहूं की भी रेकॉर्ड खरीद हुई।

Advertisement
First Published - October 3, 2008 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement