facebookmetapixel
Advertisement
पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्सबोर्डरूम तक नहीं पहुंच पा रहीं महिलाएं, रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा जेंडर गैपअल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

मिर्च के सीमित कारोबार का अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:43 AM IST

कई देशों जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और मलेशिया से निर्यात की जोरदार मांग दुबारा लौटने से इस हफ्ते भी लाल मिर्च का वायदा कारोबार पहले की तरह सीमित दायरे में रहने की संभावना है।


गर्मी के चलते एशिया की सबसे बड़ी गुंटर मिर्च मंडी में हाजिर कारोबार के बंद हो जाने से जिंस विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें मिर्च के वायदा कारोबार के बारे में कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में ही गुंटुर मंडी में आग लगने से मिर्च का हाजिर कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ जिसके चलते इसे निश्चित समय से एक हफ्ते पहले ही बंद करना पड़ा।

एनसीडीईएक्स में तो पिछले हफ्ते मिर्च की जून डिलीवरी में 200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की तेजी दर्ज की गई। जिंस विश्लेषकों का अनुमान है कि अभी घरेलू बाजार में निर्यात करने लायक मिर्च की लगातार कमी बनी रहेगी।

यही नहीं, वैश्विक स्तर पर भारत के मुख्य प्रतिद्वंद्वी चीन में मिर्च के उत्पादन में कमी आने और इसके परिणामस्वरूप निर्यात में होने वाली वृद्धि के चलते मिर्च की घरेलू कीमतों में कमी होने के आसार नहीं हैं। स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया के अनुसार, इस साल देश से मिर्च का होने वाला निर्यात पहले के अनुमान 2 लाख टन से कहीं अधिक होगा। 

मक्का में मजबूती जारी रहेगी

घरेलू और विदेशी दोनों ही मोर्चों पर जबरदस्त मांग की वजह से पिछले हफ्ते मक्के की कीमत में बढ़ोतरी हुई। जिंस विशेषज्ञों का अनुमान है कि मक्के में यह मजबूती इस हफ्ते भी जारी रहेगी। स्टॉर्च और पॉल्ट्री उद्योग की ओर से तेज मांग के चलते मक्के की कीमत में आगे भी तेजी का रुझान रहने की पूरी उम्मीद है।

हालांकि आपूर्ति के मुख्य केंद्र निजामाबाद मंडी में कमजोर आवक के बने रहने से संकेत मिलते हैं कि मक्के की कीमत में मजबूती जारी रहेगी।  पिछले हफ्ते एनसीडीईएक्स में मक्के का वायदा भाव 822 रुपये प्रति क्विंटल पर खुला और बढ़कर 847 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा। इस साल अनुमान है कि देश का मक्का उत्पादन बढ़कर 1.6 करोड़ टन तक जा पहुंचेगा। जबकि स्टॉर्च और पॉल्ट्री उद्योग तेजी से मक्के की खरीद कर रहा है।

Advertisement
First Published - May 26, 2008 | 2:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement