facebookmetapixel
Advertisement
पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्सबोर्डरूम तक नहीं पहुंच पा रहीं महिलाएं, रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा जेंडर गैपअल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

मुंबई में और भड़की खाद्य तेल की आग

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:45 AM IST

सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद खाद्य तेल की बढ़ती कीमत पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को हाजिर बाजार में लगभग सभी खाद्य तेलों की कीमत में उछाल देखने को मिला।


सबसे ज्यादा सरसों तेल की कीमत में 4 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाजार के जानकारों के अनुसार स्टॉकिस्टों की जोरदार खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है जो अभी आगे भी जारी रह सकता है।

सोमवार को मुंबई खाद्य तेल बाजार में तेजी का दौर सुबह से ही दिखाई देने लगा था। शनिवार को बाजार बंद होते वक्त सूरजमुखी तेल एक्सपेलर 66.5 रुपये प्रति किलो था, जो 22 रुपये बढ़ कर 68.7 रुपये हो गया। इसी तरह सूरजमुखी तेल रिफाइंड 71 रुपये से 1.5 रुपये बढ़कर 72.5 रुपये प्रति किलो हो गया। मूंगफली तेल 70 रुपये से 71.5 रुपये, सोया तेल रिफाइंड 62 रुपए से 62.5 रुपये और सरसों तेल प्रति 62 रुपये से बढ़कर 66 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

खाद्य तेलों में आई उछाल के बारे में सॉलवेंट एक्सटे्रडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत मेहता कहते हैं कि मूलभूत वजहों से बाजार में तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार इस समय पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार का अनुसरण कर रहे हैं। जब विदेशी बाजारों में तेजी का दौर चल रहा हो तो घरेलू बाजार को इससे बचा पाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार के जो हालात हैं उन्हें देखते हुए तो लगता है कि आने वाले कुछ हफ्तों तक तो खाद्य तेल की कीमतें और बढ़ेगीं। सरकार ने खाद्य तेल की कीमतों को आम आदमी की पहुंच से बाहर न जाने देने के लिए पिछले दिनों सोयाबीन के वायदा कारोबार में रोक लगाने के साथ-साथ खाद्य तेलों की स्टॉक लिमिट भी निर्धारित की थी, लेकिन उसका फिलहाल कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

Advertisement
First Published - May 27, 2008 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement