कमोडिटी

Dhanteras Shubh Muhurat 2023: खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी, जान लें क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 10, 2023 | 1:53 PM IST

Dhanteras 2023: देश में आज धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
आइए, जानते है धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी…

धनतेरस को दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस कलश से पांच प्रकार की औषधियां प्राप्त हुई थीं। इसके बाद से ही लोग भगवान कुबेर का पूजन करते आ रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न रहती हैं।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: खुशखबरी! धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें आज के रेट

इस साल धनत्रयोदशी आज यानी 10 नवंबर को है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन नए झाडू, बर्तन, सोना चांदी के आभूषण को खरीदना शुभ माना जाता है।

अगर आप भी आज के दिन खरीदारी की सोच रहे हैं तो हम आप आपको खरीदारी का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं।

जानें किस समय सामान खरीदना रहेगा शुभ

इस साल धनतेरस का मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर यानी कल दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : Diwali 2023: भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में तेजी

जानें आज के दिन क्या खरीदना होगा शुभ

हिंदू मान्याताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू, नमक, धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह सामान खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा सोना, चांदी, हीरा, वाहन, पीतल, जमीन-जायदाद की खरीदारी को भी शुभ माना जाता है।

First Published : November 10, 2023 | 1:51 PM IST