facebookmetapixel
Advertisement
नए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजीप्रणव कंस्ट्रक्शंस IPO ने मचाया धमाल! 121 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले 36% प्रीमियमNSE की लिस्टिंग से BSE को भी होगा फायदा? ब्रोकरेज का दिलचस्प हिसाबHDFC Bank को जल्द मिल सकता है नया CEO! RBI को भेजे 2 नाम, जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीद60 साल से पहले भी बंद कर सकते हैं अटल पेंशन योजना खाता, जानें निकासी के नियमसोलर ग्रुप का दक्षिण अफ्रीका में बड़ा दांव, ₹12,951 करोड़ में ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदने की तैयारीचीन से डिफेंस टेक्नोलॉजी में कितना पीछे है भारत? 13 गुना खर्च का अंतर, पनडुब्बियों से फाइटर जेट तक देखें मुकाबलासऊदी अरब की बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, जल्द शुरू नहीं हुई तो दुनिया की 4% सप्लाई पर खतराDefence Sector के 9 शेयरों पर ब्रोकरेज की राय, इन 4 में दिखा सबसे ज्यादा दम; 35% तक तेजी के अनुमान

Cumin Seeds Price: अतिरिक्त मार्जिन के बावजूद जीरे के भाव नई ऊंचाई पर

Advertisement

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) द्वारा आज से अतिरिक्त मार्जिन लगाने के बावजूद आज ही जीरे के वायदा भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

Last Updated- June 21, 2023 | 4:12 PM IST
cumin seed

जीरे के वायदा भाव नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद इसके भाव बढ़ते जा रहे हैं। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) द्वारा आज से अतिरिक्त मार्जिन लगाने के बावजूद आज ही जीरे के वायदा भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

जीरे के सभी कॉन्ट्रैक्ट पर आज से लगा 3 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन

NCDEX ने आज से जीरे के लॉन्ग और शॉर्ट टर्म दोनों कॉन्ट्रैक्ट पर 3 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है। यह मार्जिन मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के साथ आगे लांच होने वाले कॉन्ट्रैक्ट पर भी लागू होगा। आज से प्रभावी 3 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन पहले से लागू 5 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन के अलावा लगाया गया है। इस तरह जीरे पर अतिरिक्त मार्जिन 8 फीसदी हो गया है। एनसीडीईएक्स जीरे के वायदा भाव में तेजी थामने के लिए इस साल तीन बार अतिरिक्त मार्जिन लगा चुका है। फिर भी तेजी थम नहीं रही है।

अतिरिक्त मार्जिन के बाद भी जीरे के वायदा भाव सर्वोच्च शिखर पर

NCDEX ने भले ही आज से 3 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन और लगा दिया हो, लेकिन इसका जीरे के वायदा भाव आज कोई असर नहीं दिखा। जीरे के वायदा भाव नरम पडने की बजाय नई ऊंचाई पर पहुंच गए। जीरे का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 290 रुपये की गिरावट के साथ 51,420 रुपये के भाव पर खुला जरूर। लेकिन इसके बाद जीरे के वायदा भाव बढ़ने लगे और खबर लिखे जाने के समय इसने 54,780 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया और यह भाव अब तक का सर्वोच्च भाव भी है। खबर लिखे जाने के समय यह 2,290 रुपये की तेजी के साथ 54,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस महीने जीरा करीब 20 फीसदी महंगा हो चुका है।

55 हजार रूपये पार जा सकते हैं जीरे के वायदा भाव

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने कहा कि उत्पादन घटने से जीरे की आपूर्ति कम है। साथ ही जीरे की निर्यात और घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। इसलिए अतिरिक्त मार्जिन से कुछ समय के लिए तेजी पर अंकुश जरूर लगता है। लेकिन बाद में भाव बढ़ जाते हैं। जिन लोगों ने वायदा बाजार में जीरा खरीद रखा है, वो इसेे बेचने की बजाय रोककर रख रहे हैं क्योंकि उन्हें जीरे की कीमतों में और तेजी की उम्मीद है। पॉल ने कहा कि जीरे के वायदा भाव एक बार 55 हजार रुपये के स्तर को छू सकते हैं। उसके बाद मुनाफावसूली से कुछ गिरावट भी संभव है।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement