facebookmetapixel
Advertisement
40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?

फेडरल रिजर्व की कटौती के बाद कच्चे तेल में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:49 AM IST

अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती और वैश्विक शेयर बाजारों में आई तेजी के चलते एशियाई बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल में तेजी देखी गई।


इसके चलते बीते एक हफ्ते में पहली बार कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी नरमी रही। खबर मिलने तक न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर महीने का वायदा 68.45 डॉलर प्रति बैरल तक जा चुका था।

कल के मुकाबले भाव में 1.41 फीसदी यानाी 95 सेंट की मजबूती आई। वहीं ब्रेंट कच्चे तेल के हाजिर भाव में 1.62 फीसदी यानी 1.04 डॉलर की तेजी हुई और भाव 65.28 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। बुधवार को कच्चे तेल में 4.77 डॉलर यानी 7.6 फीसदी की तेजी हुई थी और भाव 67.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे।

याद दिला दें कि 11 जुलाई को कच्चा तेल 147 डॉलर तक पहुंच गया था तब से इसकी कीमत में अब तक करीब 52 फीसदी की गिरावट हो चुकी है। साल भर पहले की तुलना में तेल के भाव में अब तक 22 फीसदी की नरमी आ चुकी है।

गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में और 0.5 फीसदी की कटौती करने के बाद वैश्विक स्टॉक बाजार में फिर से तेजी लौट आई। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आई। इस तरह, बीते एक महीने में कच्चे तेल में दो दिनों की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। यही नहीं चीन और ताईवान ने भी अपनी ब्याज दरों में कटौती कर ली है।

जापान के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कल अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में कटौती कर सकता है। यूरोपीय केंद्रीय बैंक के बारे में भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बहुत ही जल्द अपनी ब्याज दरें घटा सकता है। अमेरिका के साथ-साथ चीन द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने से सट्टेबाजी हलकों में इस बात की अटकलें हैं कि कच्चे तेल की मांग में तेजी आएगी।

सिडनी स्थित एक संस्था के सलाहकार टोबी हसेल ने बताया कि अमेरिकी फेडरल ने अनुमान के मुताबिक ही ब्याज दरों में कटौती की है। संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था के लिए यह उपाय निश्चित तौर पर गति देने वाला है।

एक विश्लेषक ने बताया कि लोग इक्विटी बाजार के सतह तक जाने का इंतजार कर रहे हैं लिहाजा अमेरिकी और विश्व अर्थव्यवस्था में स्थिरता आने के संकेत मिल रहे हैं। इस विश्लेषक के मुताबिक, शेयर बाजार में एक बार फिर से हो रहा उछाल एक अच्छा संकेत है जबकि इससे बाजार थोड़ा स्थिर हो रहा है।

निवेशकों को लग रहा है कि वित्तीय संकट के चलते पैदा हुई नगदी की समस्या के चलते निकट भविष्य में तेल उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इससे तेल के महंगे होने के आसार हैं जबकि ओपेक पहले ही तेल उत्पादन में कटौती का निर्णय ले चुका है।

गौरतलब है कि ओपेक के सदस्य देशों की हाल में हुई बैठक में तय हुआ कि 1 नवंबर से कच्चे तेल के उत्पादन में 15 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती की जाएगी। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना स्वाभाविक माना जा रहा है।

जानकारों के अनुसार, कच्चे तेल में कटौती की एक अन्य वजह डॉलर में हुई कमजोरी भी है। उल्लेखनीय है कि कल के गिरावट के साथ ही अमेरिकी डॉलर यूरो की तुलना में पिछले एक हफ्ते के निचले स्तर तक चला गया है।

फिलहाल एक यूरो का भाव 1.3170 अमेरिकी डॉलर चल रहा है। निवेशकों के मुताबिक, डॉलर में गिरावट होने से कच्चा तेल सहित उन सभी जिंसों की खरीदारी तेज हो जाती है। इसकी वजह यह कि सुरक्षित निवेश के लिहाज से इन जिंसों की मांग बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - October 30, 2008 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement