facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारीGDP ग्रोथ से महंगाई तक, RBI के MPC सदस्य ने बताए अर्थव्यवस्था के बड़े जोखिमONGC और Oil India के लिए सरकार की नई रणनीति, अब तेल खोजने पर मिलेगा ज्यादा इनाम

कच्चे तेल में आ सकती है और तेजी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:03 AM IST

पिछले दो महीनों में यूरो के मुकाबले डॉलर में सबसे बड़ी गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कुछ परिवर्तन आया है।


न्यू यॉर्क में कच्चे तेल की कीमतें 145 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गईं। इसके अलावा ब्राजील में तेल उद्योग से जुड़े कर्मचारी भी हड़ताल करने की बात कह रहे हैं जिसकी वजह से भी उत्पादन प्रभावित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वैसे अमेरिकी वित्त सचिव हैनरी पॉलसन के कुछ प्रयासों के बाद कच्चे तेल में कुछ स्थिरता का रुख आया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में समुद्री तेल क्षेत्र में कर्मचारियों की प्रस्तावित पांच दिन की हड़ताल की वजह से भी तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नाईमैक्स) में अगस्त अनुबंध के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 30 सेंट की कमी आई और कीमतें 144.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। गौरतलब है कि 11 जुलाई को  ‘येरूसलम पोस्ट’ की एक रिपोर्ट जिसमें इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले की बात की गई थी, के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ गई थी। हालांकि बाद में इस्राइल ने अखबार की रिपोर्ट को गलत बताया। उस दिन कच्चे तेल की कीमतों में 2.4 फीसदी का इजाफा हुआ था।

वैसे तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के अध्यक्ष चकीब खलील का भी यही मानना है कि यदि लड़ाई छिड़ती है तो तेल की कीमतें और ऊपर चली जाएंगी। यहां यह तथ्य भी बता दें तेल के सुरक्षित भंडारों की दृष्टि से ईरान का दुनिया में दूसरा स्थान है। दूसरी ओर ब्रेंट नॉर्थ सी में भी 11 जुलाई को अगस्त अनुबंध के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 1.7 फीसदी की तेजी आई थी और कीमतें 2.46 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 144.49 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं थीं। इस सत्र में कीमतें रेकॉर्ड 147.50 डॉलर प्रति बैरल तक भी पहुंच चुकी हैं।

Advertisement
First Published - July 15, 2008 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement