facebookmetapixel
Advertisement
UP में ‘Blue Dots AI’ की शुरुआत, अब स्थानीय भाषा में घर बैठे मिलेगी नौकरी की जानकारीभारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 47% बढ़ा, Apple रही सबसे बड़ी वजहUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान

कच्चा तेल 117 डॉलर प्रति बैरल के पार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:00 PM IST

एशियाई बाजार में आज कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी का रुख दर्ज किया गया। डीलरों ने कहा कि गुस्ताव तूफान के मेक्सिको की खाड़ी की ओर बढ़ने से तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका पैदा हो गई है।


उन्होंने कहा कि इसके अलावा रूस द्वारा जॉर्जिया के विद्रोही क्षेत्र साउथ ओसीतिया और अबखाजिया को स्वतंत्र दर्जा दिए जाने से रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है जिससे तेल समृध्द क्षेत्र में संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

सिंगापुर स्थित न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में दोपहर मध्य तक अक्टूबर डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का भाव 90 सेंट बढ़कर 117.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया के कमोडिटी विश्लेषक डेविड मूर ने कहा, ‘तेल बाजार गुस्ताव तूफान पर पैनी नजर रखे हुए है और अनुमान जताया जा रहा है कि यह मेक्सिको की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है।’

उन्होंने कहा ‘इसके साथ ही रूस द्वारा साउथ ओसीतिया और अबखाजिया को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिए जाने से राजनीतिक टकराव बढ़ गया है जिससे यह आशंका पैदा हो गई है कि कैस्पियन सागर से अजरबेजानी कच्चे तेल का तुर्की बंदरगाह सीहान को तेल का प्रवाह बाधित हो सकता है।’

Advertisement
First Published - August 27, 2008 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement