अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक नाइजीरिया में हुए आतंकी हमले से कच्चे तेल की आपूर्ति में पड़े व्यवधान के चलते इसकी कीमत एक बार फिर 133 डॉलर के पार चली गई है।
नाइजर डेल्टा को मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही वहां की मुख्य अतिवादी संगठन एमईएनडी ने कहा है कि रॉयल डच शेल द्वारा नियंत्रित कच्चे तेल के एक पंपिंग स्टेशन पर सोमवार को हुए हमले उसने करवाए हैं।
इस बीच भारत के तेल मंत्रालय के प्रवक्ता एस. सुन्दरेषण ने मंगलवार को बताया कि उनका मंत्रालय तेल की कीमतें बढ़ाने के बारे में जल्द ही कोई फैसला लेगी। लंदन के एक ब्रोकर ने बताया कि नाइजीरिया से अधिक तेल उत्पादन की गुंजाइश के खत्म होने की खबर आने के बाद बाजार में बढ़त का रुख और तेज हो गया। इससे पहले भी चीन जैसे देशों में जबरदस्त खरीदारी होने के चलते बाजार में तेजी का रुझान चल रहा था।