facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

कपास उत्पादन में गिरावट के आसार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:48 PM IST

विश्व का कपास उत्पादन वैकल्पिक फसलों की बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा की वजह से क्षेत्रफल में आई कमी के कारण वर्ष 2008-09 में छह प्रतिशत घटकर 2.47 करोड़ टन रह सकता है।


अंतरराष्ट्रीय कपास परामर्शक समिति (आईसीएसी) ने एक बयान में कहा, ‘वर्ष 2008-09 में विश्व उत्पादन में अनुमानित कमी अमेरिका में 12 लाख टन की कमी आने की वजह से होगी।’ गौरतलब है कि वर्ष 2007-08 में कुल विश्व उत्पादन दो करोड़ 62.4 लाख टन का हुआ था।

आईसीएसी ने कहा कि कपास की खपत भी एक प्रतिशत घटकर 2.62 करोड़ टन रह सकती है जिसके कारण धीमी वैश्विक आर्थिक विकास के साथ साथ पॉलिएस्टर की तुलना में कपास की अधिक कीमत का होना है। वर्ष 2007-08 में कपास की कुल खपत दो करोड़ 65.5 लाख टन थी।

इसमें कहा गया है कि कपास का मिल द्वारा इस्तेमाल अमेरिका, चीन, रूस, यूरोपीय संघ, ब्राजील, तुर्की, मेक्सिको, थाइलैंड और कोरिया गणराज्य में घट सकता है। संगठन ने कहा है कि चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और वियतनाम में कपास की मांग बढ़ेगी।

वर्ष 2008-09 के दौरान चीन के आयात में पर्याप्त वृध्दि के कारण कुल वैश्विक आयात तीन प्रतिशत बढ़कर 86 लाख टन हो जाएगा। शेष दुनिया के देशों द्वारा आयात लगातार दूसरे सत्र में भी कम रहने का अनुमान है। पिछले साल का बचा भंडार 107 लाख टन का है जो 12 प्रतिशत कम है।

Advertisement
First Published - September 4, 2008 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement