facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

धनिया का वायदा बाजार नरम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:08 PM IST

हाजिर बाजार में ताजा आवक के मद्देनजर सोमवार की गिरावट को जारी रखते हुए घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को धनिया की कीमत में गिरावट दर्ज हुई।


नैशनल कमोडिटी एवं डेरिवेटिव एक्सचेंज में धनिया के सर्वाधिक सक्रिय अक्टूबर अनुबंध की कीमत 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,923 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। नवंबर अनुबंध की कीमत 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,886 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

व्यापारियों ने बताया कि सटोरियों की मुनाफावसूली के अलावा वायदा और हाजिर बाजार में अन्य मसालों की कीमत में कमजोरी के कारण भी कीमतें प्रभावित हुई। पिछले कारोबारी सत्र में धनिया चार प्रतिशत के निचले सर्किट को छू गया था।

जीरे में कमजोरी

अन्य मसालों में गिरावट के रुख का अनुपालन करते हुए नैशनल कमोडिटी एक्सचेंज में जीरा की वायदा कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा, जहां कारोबारियों ने जोरदार बिकवाली की। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख ने भी यहां कीमतों को प्रभावित किया।

जीरा का सर्वाधिक सक्रिय सितंबर अनुबंध की कीमत 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,860 रुपये प्रति क्विंटल हो गया, जो एनसीडीईएक्स में कारोबार के आरंभ में 10,670 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर तक लुढ़क गया था। अक्टूबर अनुबंध की कीमत भी एक प्रतिशत घटकर 10,758 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बरसात के बीच आपूर्ति बढ़ने से भी कीमतों में गिरावट आई।

घटी मिर्च की तेजी

नैशनल कमोडिटी एवं डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में मंगलवार को मिर्च की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। एनसीडीईएक्स में मिर्च के सर्वाधिक सक्रिय अक्टूबर अनुबंध की कीमत 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 5,393 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

दिसंबर अनुबंध की कीमत भी 1.3 प्रतिशत घटकर 5,669 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस बीच देश के विशालतम मिर्च बाजार माने जाने वाले आंध्र प्रदेश के गुंटूर में मिर्च का हाजिर मूल्य 5,265.90 रुपये प्रति क्विंटल पर अपरिवर्तित रहा।

Advertisement
First Published - September 17, 2008 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement