facebookmetapixel
Advertisement
जी20 में कारपूलिंग और बसों के इस्तेमाल से 2050 तक तेल पर 90 अरब डॉलर की बचत संभवCAS पर सेबी का बड़ा कदम, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत तय करने का तरीका बदलेगारिफर्बिश्ड मेडिकल उपकरणों के आयात पर सरकार की समिति की चर्चा जारी, नियम अब तक नहींNBFC क्षेत्र में सिक्योरिटाइजेशन को बढ़ावा देने की जरूरत : RBI के डिप्टी गवर्नरFSSAI की सख्ती का असर, रेस्टोरेंट में नियमों से जुड़े सवाल 40% बढ़ेभारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले महीने से लागू होने की संभावना, न्यूजीलैंड संसद की मंजूरी बाकीभारत-बेल्जियम व्यापार 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोगमाइक्रो ड्रामा में मुनाफे की नई लहर, FY32 तक ₹25,500 करोड़ पहुंचने का अनुमानई-कॉमर्स कर्मचारियों पर सुरक्षा का संकट, 62% के पास स्वास्थ्य बीमा नहींपुराने भारी वाहनों में 4,000-5,000 रुपये का रेट्रोफिट डिवाइस, प्रदूषण 90 फीसदी तक घटेगा

Sugar Import: चीनी आयात का कोटा नहीं हुआ पूरा, सरकार ने दोबारा मंगाए आवेदन

Advertisement

घोषित आयात कोटा में से अभी तक 797,450 टन के आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि 202,550 मीट्रिक टन कच्ची चीनी आयात करने वाली कंपनियों का अभी भी इंतजार है

Last Updated- September 02, 2026 | 1:10 PM IST
Sugar

Sugar imports:  देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए सरकार ने पिछले महीने 10 लाख टन शुल्क मुक्त चीनी आयात करने का फैसला किया था। सरकार द्वारा तय की गई आयातित चीनी के पूरा कोटा को आयात करने वाली कंपनियां अभी तक नहीं मिली है। घोषित आयात कोटा में से अभी तक 797,450 टन के आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि 202,550 मीट्रिक टन कच्ची चीनी आयात करने वाली कंपनियों का अभी भी इंतजार है।

सरकार ने मंगाए दोबारा आवेदन

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात के लिए टैरिफ रेट कोटा (TRQ) स्कीम के तहत बचे हुए 2,02,550 टन के आवंटन के लिए योग्य चीनी मिल मालिकों और रिफाइनरों से नए आवेदन मंगाए हैं।

डीजीएफटी द्वारा एक सितंबर को जारी पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि 20 अगस्त, 2026 को नोटिफाई किए गए 10 लाख टन के TRQ के मुकाबले, पिछले नोटिस के तहत 7,97,450 टन के लिए आवेदन मिले और उनका आवंटन किया गया, जिससे स्कीम के तहत 2,02,550 टन की मात्रा बची रह गई।

यह भी पढ़ें | सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट, MCX पर भाव ₹1.50 लाख के करीब; आगे और गिरेगा भाव होगा?

सात सितंबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन

योग्य मिल मालिक और रिफाइनर डीजीएफटी पोर्टल पर इंपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम के टैरिफ रेट कोटा मॉड्यूल के जरिए बची हुई मात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन विंडो नोटिस पब्लिश होने की तारीख से सात दिनों तक खुली रहेगी।

नोटिस में कहा गया है कि पहले किए गए एक बार के आवंटन के विपरीत, अब बची हुई मात्रा का आवंटन रोज़ाना के आधार पर किया जाएगा। किसी दिन शाम 5:30 बजे तक मिले आवेदनों को एक बैच माना जाएगा और जांच व पात्रता के आधार पर अगले वर्किंग डे पर आवंटन के लिए प्रोसेस किया जाएगा, जबकि कट-ऑफ समय के बाद मिले आवेदनों को अगले दिन के बैच में शामिल किया जाएगा।

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी चीनी की मांग

केन्द्र सरकार ने पिछले महीने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात के लिए आवेदन मांगे थे। यह आयात कोटा देश के त्योहारी सीजन से पहले मंजूर किया गया था, जब पारंपरिक मिठाइयों की मांग के कारण चीनी की खपत आमतौर पर बढ़ जाती है।

एक सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि यह नोटिस 20 अगस्त, 2026 के पिछले पब्लिक नोटिस और 24 अगस्त, 2026 के उसके सुधार के क्रम में जारी किया गया है और TRQ चीनी आवंटन के लिए बनाई गई कमेटी की सिफारिशों पर आधारित है, जिसकी बैठक 28 अगस्त, 2026 को हुई थी।

Advertisement
First Published - September 2, 2026 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement