facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंका

‘अनुमान से कम रह सकता है कॉफी उत्पादन’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:45 AM IST

अमेरिकी कृषि विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत का कॉफी उत्पादन वर्ष 2008-09 के सत्र में 2.8 लाख टन रहने का अनुमान है, जो कॉफी बोर्ड के अनुमान से चार प्रतिशत कम है।


विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि भारत का कॉफी निर्यात वैश्विक वित्तीय संकट से आंशिक तौर पर प्रभावित होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यद्यपि भारत के कॉफी बोर्ड ने वर्ष 2008-09 में कॉफी उत्पादन 2,93,000 टन रहने का अनुमान रखा है, लेकिन इसे संशोधित करते हुए कुछ कम किया जा सकता है क्योंकि सत्र के उत्तरार्ध में कम बारिश से यह फसल प्रभावित हुई है।

निर्यात के संदर्भ में विभाग ने कहा है कि भारत का शिपमेंट घटकर वर्ष 2008-09 में 2.25 लाख टन रह सकता है, जो पिछले वर्ष में 2.31 लाख टन था। रिपोर्ट में कहा गया है कि आशंका है कि मौजूदा वैश्विक वित्तीय संकट तथा आर्थिक मंदी वर्ष 2008-09 में भारत के काफी निर्यात को प्रभावित कर सकता है।

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि बढ़ते माल भाड़े और अधिक घरेलू परिवहन लागत काफी के निर्यात को प्रभावित कर रहा है। कॉफी बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्यात परमिट के आधार पर पुनर्नियात सहित कॉफी का निर्यात वर्ष 2007-08 के सत्र में करीब 2.31 लाख टन रहा।

इसमें कहा गया है कि कुल निर्यात में से अरेबिका का करीब 70,000 टन, रोबस्टा का 1.12 लाख टन और सॉल्युबल कॉफी 49,000 टन रहा। भारतीय काफी के प्रमुख निर्यातकों में इटली, रूस, जर्मनी, बेल्जियम, स्पेन, फिनलैंड, यूक्रेन, क्रोएशिया और स्लोवेनिया शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 9, 2008 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement