facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मी

बढ़ती घरेलू मांग से घट सकता है कॉफी का निर्यात

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:49 PM IST

भारत का कॉफी निर्यात वर्ष 2008-09 में आठ से 10 प्रतिशत तक घट सकता है। दरअसल घरेलू खपत बढ़ रही है और अनिश्चित बारिश के कारण इसके उत्पादन में कमी आने की संभावना है।


कॉफी एक्सपोर्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष रमेश राजा ने बताया कि कॉफी निर्यात में 8 से 10 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। दो अंकों में विकास करने वाले घरेलू बाजार से भारी मांग इस गिरावट में पर्याप्त योगदान दे रहा है। वर्ष 2007-08 में कॉफी निर्यात 2.10 लाख टन था।

राजा ने कहा कि सितंबर से दिसंबर की अवधि में निर्यात में शांति का दौर रह सकता है, जिसका एक कारण घरेलू उठान का बढ़ना भी है। हालांकि इसका लदान जनवरी के बाद बढ़ सकता है। उन्होंने मांग बढ़ने की वजह से काफी की घरेलू कीमतों में बढ़त होने की संभावना से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि दरें पहले से काफी उच्च स्तर पर हैं।

राजा ने कहा कि घरेलू कीमतें पहले से अधिक हैं। अगर वे इसे और बढ़ाते हैं तो उद्योग जगत स्थानीय विक्रेताओं से खरीदने के बजाय इसका आयात करना चाहेंगे। कॉफी बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार कॉफी का कुल प्राथमिक निर्यात कैलेंडर वर्ष के प्रथम सात महीनों में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब छह प्रतिशत बढ़कर 1.50 लाख टन हो गया।

इस बीच जुलाई में अनिश्चित मानसून ने कॉफी उत्पादकों की चिंता को बढ़ा दिया है। हालांकि कॉफी बोर्ड का कहना है कि उसे अभी तक 29.3 लाख टन के उत्पादन लक्ष्य को फिर से बदलने का कोई कारण या अवसर नहीं है। कम बारिश को देखते हुए निर्यातक पांच प्रतिशत गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 27, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement