facebookmetapixel
Advertisement
क्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपयेEditorial: हाई-टेक कंपनियों को BIS में छूट निवेश बढ़ाने की नई पहल

Bullion Roundup: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट

Advertisement

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार सुबह मिलाजुला रुख रहा। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई जबकि सोना मामूली बढ़त में था।

Last Updated- December 30, 2022 | 3:00 PM IST
Gold and Silver Rate today

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार सुबह मिलाजुला रुख रहा। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई जबकि सोना मामूली बढ़त में था। इससे पहले गुरुवार को वायदा बाजार यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोना 54,971 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

घरेलू वायदा बाजार

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 54,971 रुपये के मुकाबले चार रुपये की मामूली बढ़त लेकर 54,975 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। यह फिलहाल 54,886 और 55,120 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहा है।

चांदी का बेंचमार्क मार्च वायदा आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 69,767 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 163 रुपये की गिरावट लेकर 69,604 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। यह फिलहाल 69,280 और 69,984 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

घरेलू हाजिर बाजार

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी।

Indian Bullion and Jeweler’s Association (IBJA) के अनुसार, सोना (999) आज 284 रुपये की तेजी के साथ 54,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोना (995) और सोना (916) भी मजबूती के साथ क्रमश: 54,715 और 50,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ चांदी 320 रुपये की गिरावट लेकर 68,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 1,817.49 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया जबकि चांदी की हाजिर कीमतों में 0.19 फीसदी की गिरावट देखी गई।

रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 82.77 पर खुली और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.71 पर पहुंच गई। रुपया गुरुवार को सीमित दायरे में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.87 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 2:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement