facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

2009 में व्यावसायिक तौर पर मिलेगा बीटी कॉटन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:44 PM IST

बैसिलस थ्यूरेनजिएंसिस (बीटी) कपास (हाइब्रिड) बीजों के सफल क्रियान्वयन के बाद अगले वर्ष से अब दो और आनुवंशिक रूप से बदली हुई (जेनेटिकली मोडिफाइड) फसल बीटी बैंगन और बीटी कपास (किस्म) व्यावसायिक तौर पर भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे।

भारतीय कृषि शोध संस्थान (आईसीएआर) के के सी बंसल ने यह सूचना देते हुए बताया कि खेतों में बीटी कपास (किस्म) और बीटी बैंगन के सफल परीक्षण के बाद इन दोनों फसलों को वर्ष 2009 में बाजार में व्यावसायिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अन्य फसलों के बारे में बंसल ने बताया कि भिंडी, बंदगोभी, फूलगोभी, मटर और चावल जैसे फसलों के परीक्षण किए जा रहे हैं और निकट भविष्य में ये फसल भी आनुवंशिक रूप से परिवर्तित किस्मों के रूप में उपलब्ध हो पाएंगे।

बीटी कपास (किस्म)बीकानेरी नरमा का विपणन आईसीएआर द्वारा किया जाएगा और बीटी बैंगन का विपणन महाराष्ट्र हाइब्रिड सीड्स कंपनी करेगी। बीटी कपास हाइब्रिड की भारत में सफलता के संदर्भ में बंसल ने कहा कि देश का कपास उत्पादन साल 2001 तक स्थिर था, लेकिन आनुवंशिक रुप से बदले हुए कपास (बीटी कपास) के लॉन्च के छह वर्षों के भीतर ही भारत का कपास उत्पादन दोगुना हो गया। बीटी कपास की बदौलत भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कपास उत्पादक तथा तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक बना है।

किसानों द्वारा बीटी कपास के बीजों के बढ़ते इस्तेमाल को इस वास्तविकता से जाना जा सकता है कि वर्तमान सीजन में बीज कंपनियों ने बीटी कपास हाइब्रिड बीज के 270 लाख पैकेट बेचे हैं जिसकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये है।

बंसल ने कहा कि बीटी कपास की सफलता को अन्य फसलों में भी दुहराया जाना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि 60 से अधिक देशों में 50 से अधिक फलों, सब्जियों, खेत वाली फसलों और अन्य पौधों पर शोध किया जा रहा है ताकि उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिल सके।उन्होंने कहा कि जैवतकनीक (बायोटेकोलॉजी) में शोध से फसलों की उत्पदकता बढ़ सकती है जिससे विश्व भर के उपभोक्ताओं और किसानों की जरूरतें पूरी होंगी।

कंसल्टेटिव ग्रुप ऑन इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च (सीजीआईएआर) के अनुसार जैव तकनीक से फसलों की उत्पादकता बढ़ी है तथा इसके इसतेमाल से उत्पादकता 25 प्रतिशत और बढ़ सकती है जिससे किसानों को बढ़ती जनसंख्या की खाद्य जरूरतों को पूरी करने में मदद मिलेगी।



 

Advertisement
First Published - September 18, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement