facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

चीन से दुग्ध उत्पादों के आयात पर पाबंदी-एजेंसियां

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:08 PM IST

चीन में विषाक्त दूध पीने से हुई अनेक मौतों के बाद भारत ने वहां से दूध सहित डेयरी के तमाम उत्पादों के आयात को तीन महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

इस तरह अब तक भारत सहित दुनिया के 25 देशों ने अपने यहां चीन से मंगाए जाने वाले दूध उत्पादों के आयात पर तात्कालिक रोक लगा चुकी है।

चीन से विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, चीन से दूध और दूध उत्पादों का आयात तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। खबरों में कहा गया था कि संक्रमित दूध के सेवन से चीन में कम से कम चार नवजातों की मौत हो गई जबकि 13 हजार से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए।

हफ्ते की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से दूध उत्पादों का आयात करने वाले देशों को सतर्क रहने के लिए कहा था। यह प्रतिबंध अगले तीन महीने तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि भारत चीन से दूध या दूध पाउडर का आयात नहीं करता लेकिन पनीर जैसे प्रसंस्कृत उत्पादों का आयात जरूर होता है। पिछले वित्तीय वर्ष में तो भारत ने करीब 10 टन पनीर का चीन से आयात किया था।

जांच के बाद चीन की 22 डेयरी फर्मों के दूध उत्पादों में प्लास्टिक और उवर्रक बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले घातक रसायन मेलामाइन के अंश पाए गए थे। यह रसायन गुर्दे में रसौली बना सकता है।

Advertisement
First Published - September 25, 2008 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement