facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

जीरा वायदा में 1.47 फीसदी का उछाल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:48 PM IST

आपूर्ति कम होने और निर्यात मांग में अचानक तेजी आने से वायदा बाजार में गुरुवार को जीरे की कीमतों में 1.47 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।


एनसीडीईएक्स में सितंबर महीने का अनुबंध 1.47 फीसदी चढ़कर 11,965 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया जबकि अक्तूबर महीने के अनुबंध में 1.64 फीसदी की मजबूती आई और भाव 12,205 रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़ गए।

नवंबर अनुबंध भी 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,386 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। रेलीगेयर कमोडिटीज के विश्लेषक अजितेष मलिक के मुताबिक, निर्यात मांग में हुई अचानक तेजी का वायदा कारोबार पर असर पड़ा है। बकौल मलिक हाजिर बाजार में अभी कम आपूर्ति हो रही है। वहीं मुंबई के एक निर्यातक ने बताया कि दक्षिण अमेरिका के निवेशकों ने यहां खरीदारी करनी शुरू कर दी है।

प्रमुख निर्यातक जैब्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक भास्कर शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में निर्यात बढ़ने की संभावना है क्योंकि इस समय दुनिया के बाकी हिस्सों में जीरा उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर, देश में अभी इतना जीरा है कि अगले आठ महीनों तक वह इसका निर्यात कर सकता है।

वित्त वर्ष 2008-09 के पहले 4 महीनों में ही यहां का जीरा निर्यात तिगुना होकर 17,750 टन हो गया। मालूम हो कि पिछले साल इस दौरान 5,600 टन का निर्यात हुआ था। विदेशी मांग और बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए निवेशक अक्तूबर महीने के अनुबंध में निवेश बढ़ा रहे हैं।

सितंबर महीने में ओपन इंटरेस्ट केवल 6,834 रहा जबकि सितंबर की तुलना में अक्टूबर महीने में ओपन इंटरेस्ट दोगुने से भी अधिक यानी 14,019 रहा। हालांकि गुजरात की ऊंझा मंडी में जीरे का हाजिर भाव इसके वायदा भाव से कहीं ऊपर 12,366 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है।

Advertisement
First Published - September 4, 2008 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement