ऑटोमोबाइल

TVS Motor कंपनी की बिक्री नवंबर में 10 प्रतिशत बढ़कर 4,01,250 इकाई पर

टीवीएस मोटर कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि पिछले महीने कुल दोपहिया वाहन बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,92,473 इकाई हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 01, 2024 | 3:13 PM IST

टीवीएस मोटर कंपनी की नवंबर में कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 4,01,250 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 3,64,231 इकाई थी।

टीवीएस मोटर कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि पिछले महीने कुल दोपहिया वाहन बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,92,473 इकाई हो गई, जबकि नवंबर, 2023 में यह 3,52,103 इकाई थी। नवंबर, 2024 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 3,05,323 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 2,87,017 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसकी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री 57 प्रतिशत बढ़कर 26,292 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 16,782 इकाई थी। कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर में कम होकर 8,777 इकाई रह गई, जो नवंबर, 2023 में 12,128 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि उसका निर्यात पिछले महीने 25 प्रतिशत बढ़कर 93,755 इकाई हो गया, जो नवंबर, 2023 में 75,203 इकाई था।

First Published : December 1, 2024 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)