facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Tata Motors समूह की वैश्विक थोक बिक्री 3 प्रतिशत लुढ़की

Advertisement

मंगलवार को जारी कंपनी के बयान के अनुसार वाणिज्यिक और यात्री वाहन दोनों क्षेत्रों में मंदी के कारण यह गिरावट आई है।

Last Updated- April 08, 2025 | 11:24 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स समूह ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान वैश्विक थोक बिक्री में पिछले साल की तुलना में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। उसकी कुल बिक्री 3,66,177 वाहन रही। इसमें इसकी लक्जरी शाखा जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं। मंगलवार को जारी कंपनी के बयान के अनुसार वाणिज्यिक और यात्री वाहन दोनों क्षेत्रों में मंदी के कारण यह गिरावट आई है।

वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 1,07,765 रही, जिसमें टाटा देवू (पूर्ण स्वामित्व वाली दक्षिण कोरियाई सहायक कंपनी) की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं। वाणिज्यिक वाहनों की इस थोक बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 3 प्रतिशत की गिरावट आई। यात्री वाहनों की थोक बिक्री भी, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं, पिछले साल के मुकाबले वैश्विक स्तर पर 6 प्रतिशत लुढ़ककर 1,46,999 रह गई।

अलबत्ता जगुआर लैंड रोवर ने अलग तस्वीर पेश की और वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान वैश्विक थोक बिक्री में 1 प्रतिशत के मामूली इजाफे के साथ 1,11,413 वाहनों की बिक्री की। जेएलआर में ही लैंड रोवर ने 1,04,343 की थोक बिक्री के साथ जोरदार प्रदर्शन किया जबकि तिमाही के दौरान जगुआर की थोक बिक्री 7,070 रही।

जेएलआर के इन आंकड़ों में सीजेएलआर की संख्या शामिल नहीं है जो जेएलआर और चीन की चेरी ऑटोमोबाइल्स के बीच संयुक्त उद्यम है। अलबत्ता कंपनी की खुदरा बिक्री के प्रदर्शन ने अलग तस्वीर पेश की है। थोक बिक्री में मामूली तेजी के बावजूद चौथी तिमाही के दौरान खुदरा बिक्री 5.1 प्रतिशत घटकर 1,08,232 रह गई।

उत्तर अमेरिका में जेएलआर की थोक बिक्री में चौथी तिमाही के दौरान 14.4 प्रतिशत की खासी वृद्धि देखी गई और चीन की थोक बिक्री में 29.4 प्रतिशत तक, यूरोप में 10.9 प्रतिशत तक की गिरावट आई तथा ब्रिटेन 0.8 प्रतिशत के स्तर पर स्थिर रहा।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement