facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थिति

Audi India ने 9 महीनों में ही 2022 की कुल बिक्री को पछाड़ा

Advertisement

ऑडी इंडिया ने 5,530 गाड़ियां बेचीं, एसयूवी में 187 फीसदी की वृद्धि

Last Updated- October 04, 2023 | 9:43 PM IST
Audi India- ऑडी इंडिया

जर्मनी की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी इंडिया ने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ही उसकी एसयूवी लाइन अप के दम पर खुदरा बिक्री में 88 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी इस साल अब तत 5,530 गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है। ऑडी इंडिया पहले ही पिछले साल की बिक्री से 1,343 गाड़ियां ज्यादा बेच चुकी है।

जनवरी से सितंबर तक ऑडी एसयूवी की रेंज में 187 फीसदी का इजाफा देखा गया है। ऑडी ने कहा कि नए Q8 ई-ट्रॉन, Q8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन और Q3 एवं Q3 स्पोर्टबैक की पेशकश करने के साथ-साथ ए4, ए6, Q5 समेत अन्य मॉडलों के लिए मांग जारी रहने के कारण बिक्री में इजाफा हुआ है।

कंपनी के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही अच्छी रही है। इसकी इस साल अब तक की कुल बिक्री में 37 फीसदी हिस्सेदारी रही है। जनवरी-मार्च तिमाही में कार निर्माता ने 1,950 गाड़ियां बेचीं और अप्रैल-जून तिमाही में इसकी 1,524 गाड़ियां बिकीं। जुलाई-सितंबर अवधि में सबसे ज्यादा 2,056 गाड़ियां बिकीं। लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी ने साल 2022 में 4,187 गाड़ियां बेची थीं, जो इस साल 27 फीसदी ज्यादा है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘ऑडी इंडिया ने 88 फीसदी की मजबूत वृद्धि के साथ 5,530 गाड़ियां बेची हैं। हमारी एसयूवी में 187 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। आगामी त्योहारी सीजन के साथ हमें उम्मीद है कि ए4, ए6, Q3, Q3 स्पोर्टबैक, Q5, Q7 और Q8 सहित हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों की निरंतर मांग के कारण यह वृद्धि जारी रहेगी।

Q8 ई-ट्रॉन और Q8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन जैसी नई गाड़ियां पेश करने से अब हमारे पास खंड में सबसे व्यापक ईवी पोर्टफोलियो है। हम त्योहारी सीजन के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक रेंज की अच्छी मांग को लेकर आश्वस्त हैं, जिसमें भारत की पहली ईवी सुपरकार-ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी भी शामिल हैं।’

ढिल्लों का कहना है कि बिक्री का प्रदर्शन मजबूत मांग, लक्जरी कार खंड में विस्तार, विकसित होती जनसांख्यिकी और अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों के कारण है।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement