मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के’ अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
हिंदी सिनेमा में डिस्को डांस को लोकप्रिय बनाने वाले तथा ‘मृगया’, ‘सुरक्षा’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘डांस डांस’ जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकार ने सोमवार को उन्हें ‘दादा साहेब फालके’ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी […]
Delhi Weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसल का हाल, मौसम विभाग ने यह जताया अनुमान
Delhi weather today: दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का लेवल 85 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान […]
हिजबुल्ला पर हमले के बाद इजराइल की एक और बड़ी कार्रवाई, बेरूत में किए हवाई हमले
लेबनान में हिजबुल्ला (Hezbollah) के नेताओं और उसके ठिकानों को निशाना बनाकर हमला करने के कुछ ही घंटों बाद इजराइल ने मध्य बेरूत में हवाई हमले किए। प्रत्यक्षदर्शियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत को निशाना बनाया। लगभग एक साल के संघर्ष में मध्य बेरूत […]
सीरिया में अमेरिकी हमले में 37 आतंकी मारे गए, दो शीर्ष आतंकवादी भी शामिल
सीरिया में दो हमलों में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह और अलकायदा संबंधी एक समूह से जुड़े 37 आतंकवादी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना एक बयान में कहा कि मृतकों में दो शीर्ष आतंकवादी थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि उसने मंगलवार को […]
इजराइल के हवाई हमले में हिज्बुल्ला के प्रमुख सदस्य मार गिराया, एक हफ्ते के भीतर हुई टॉप लेवल के सातवें लीडर की मौत!
इजराइल की सेना ने रविवार को कहा कि उसने हवाई हमले में हिज्बुल्ला के एक प्रमुख सदस्य को मार गिराया है। इससे पहले, शुक्रवार को बेरूत में समूह का प्रमुख नेता हसन नसरल्ला भी मारा गया था। सेना ने कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिज्बुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील […]
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण के लिए प्रचार समाप्त, भाजपा का बहुत कुछ दांव पर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे एवं अंतिम चरण में एक अक्टूबर (मंगलवार) को होने वाले मतदान के लिए गहन प्रचार अभियान रविवार शाम को समाप्त हो गया। इस चरण के प्रचार के दौरान प्रमुख दलों, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां)और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)के बीच पाकिस्तान, अनुच्छेद 370, आतंकवाद और […]
पीयूष गोयल ने की PLI योजना की 140 लाभार्थी कंपनियों के साथ चर्चा, दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की जताई उम्मीद
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत वित्तीय लाभ पाने वाली कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने 14 क्षेत्रों की 1,300 विनिर्माण इकाइयों में इस योजना की लाभार्थी रही 140 कंपनियों के साथ बातचीत की। गोयल ने बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से […]
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 125 हुई, फंसे हैं हजारों यात्री
नेपाल में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 125 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्वी और मध्य नेपाल का बड़ा हिस्सा शुक्रवार से जलमग्न है और देश के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है। सशस्त्र पुलिस बल के सूत्रों के अनुसार, बाढ़ और […]
ASUS का भारत का टॉप पीसी ब्रांड बनने का लक्ष्य, आक्रामक तरीके से कर रही है विस्तार
ताइवान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस का लक्ष्य दो साल में 25-30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत का शीर्ष पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) ब्रांड बनने का है। कंपनी इसके लिए खुदरा बाजार में आक्रामक रूप से विस्तार की योजना बना रही है। आसुस इंडिया के सिस्टम बिजनेस समूह के उपाध्यक्ष (उपभोक्ता एवं गेमिंग पीसी) अर्नोल्ड सु […]
नकली और घटिया दवाओं को वैध निर्माताओं के साथ जोड़ने से प्रतिष्ठा, वित्त पर गंभीर असर: IPA
भारतीय औषधि गठबंधन (आईपीए) ने कहा है कि नकली उत्पादों को वैध विनिर्माताओं के साथ जोड़ने से उनकी प्रतिष्ठा और वित्त पर गंभीर असर पड़ता है। आईपीए ने साथ ही जोड़ा कि नकली और घटिया दवाओं के बीच स्पष्ट अंतर करने की जरूरत है। उद्योग निकाय का यह बयान केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) […]









