facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

सीरिया में अमेरिकी हमले में 37 आतंकी मारे गए, दो शीर्ष आतंकवादी भी शामिल

Advertisement

सीरिया वर्षों से युद्ध से ग्रस्त हैं और इस देश में लगभग 900 अमेरिकी सैनिक हैं, जो मुख्य रूप से चरमपंथी आईएस समूह की वापसी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Last Updated- September 29, 2024 | 11:11 PM IST
Terrorist attack

सीरिया में दो हमलों में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह और अलकायदा संबंधी एक समूह से जुड़े 37 आतंकवादी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना एक बयान में कहा कि मृतकों में दो शीर्ष आतंकवादी थे।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि उसने मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में हमला किया, जिसमें अलकायदा से जुड़े हुर्रास अल-दीन समूह के एक शीर्ष आतंकवादी और आठ अन्य को निशाना बनाया गया।

उन्होंने 16 सितंबर को किए गए एक हमले की भी जानकारी दी जिसमें उन्होंने मध्य सीरिया में एक दूरस्थ अज्ञात स्थान पर आईएस प्रशिक्षण शिविर पर “बड़े पैमाने पर हवाई हमला” किया था। इस हमले में 28 आतंकवादी मारे गये थे।

सीरिया वर्षों से युद्ध से ग्रस्त हैं और इस देश में लगभग 900 अमेरिकी सैनिक हैं, जो मुख्य रूप से चरमपंथी आईएस समूह की वापसी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आईएस ने 2014 में इराक और सीरिया में बड़े पैमाने पर कब्जा कर लिया था।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 11:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement