‘जैसे सुनामी आती है, वैसे ही गौतम अदाणी के बैंक खाते में पैसे आते रहते हैं’, राहुल गांधी ने की ‘उद्योगपति समर्थक’ नीतियों की आलोचना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जैसे ‘सुनामी आती है, वैसे ही गौतम अदाणी के बैंक खाते में पैसे आते रहते हैं’, जबकि आम आदमी संघर्ष करता रहता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी […]
सरकार भले ही तथ्यों को तोड़े-मरोड़े, मगर 10 साल में नौकरियों को खत्म करने वाला विकास हुआ: कांग्रेस
कांग्रेस ने बेरोजगारी की स्थिति को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तथ्यों को कितना भी तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाए लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वर्ष 2014-24 के बीच नौकरियों को खत्म करने वाला विकास (जॉबलॉस ग्रोथ) हुआ है। रमेश ने एक […]
Tata Power राजस्थान में करेगी 1.2 लाख करोड़ रुपये निवेश; पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी मदद, पैदा होंगी हजारों नौकरियां
टाटा पावर ने राजस्थान सरकार के साथ राज्य के बिजली क्षेत्र में 1.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए शुरूआती समझौता किया है। इसमें 75,000 करोड़ रुपये का हरित ऊर्जा में निवेश शामिल है। इस 10-वर्षीय योजना का उद्देश्य राजस्थान को एक विद्युत अधिशेष राज्य में बदलने में मदद करना और चौबीस घंटे स्वच्छ, […]
Ind vs Ban 2nd test Day 4: भारत ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश पर शिकंजा कसा, आखिरी दिन निकल सकता है नतीजा
स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वर्षाबाधित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले बांग्लादेश के दो विकेट चटकाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और अब आखिरी दिन भी परिणाम निकलने की उम्मीद दिख रही है। बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल […]
कम से कम देवताओं को तो राजनीति से दूर रखें : तिरुपति लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने तय की अगली सुनवाई की तारीख
तिरूपति मंदिर लड्डू विवाद में उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि कम से कम देवताओं को तो राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने जानना चाहा कि इस बात का क्या सबूत है कि तिरुपति लड्डू बनाने में दूषित घी का इस्तेमाल किया गया था। न्यायमूर्ति बी आर गवई और […]
UP में हिज्बुल्ला नेता हसन नसरुल्लाह की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च; इजराइल,अमेरिका के खिलाफ लगे नारे
लेबनान में हुई हिज्बुल्ला नेता हसन नसरुल्लाह की हत्या के विरोध में सैकड़ों लोगों ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुराने शहर इलाके में प्रदर्शन किया, कैंडल मार्च निकाले और इजराइल तथा अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के आह्वान पर किया गया। जव्वाद ने नसरुल्लाह की […]
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही! भूस्खलन के कारण करीब 200 लोगों की मौत
Nepal Floods: नेपाल में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर लगभग 200 हो गई जबकि कम से कम 30 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पिछले शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई और जगह जगह भूस्खलन हुआ, जिससे […]
2027 तक भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट बन जाएगा: CII
उद्योग मंडल सीआईआई ने सोमवार को कहा कि भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल बाजार वित्त वर्ष 2029-30 तक पांच लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा और 2027 तक यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सतत वस्तुओं पर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन बी. त्यागराजन ने कहा […]
अशनीर ग्रोवर और BharatPe के बीच हुआ समझौता, कंपनी से पूरी तरह हुए अलग
वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी भारतपे (BharatPe) ने सोमवार को कहा कि उसके पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर (Ashneer grover) किसी भी रूप में कंपनी से नहीं जुड़ेंगे और न ही उनके पास कंपनी के कोई शेयर होंगे। ग्रोवर को मार्च 2022 में कंपनी के निदेशक मंडल ने भारतपे के प्रबंध निदेशक के पद से हटा दिया गया […]
सरकार ने Income Tax ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की डेडलाइन बढ़ाई, जानें क्या है नई डेट?
Income Tax Audit Report: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 2023-24 के लिए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख सात दिन बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दी है। आयकर विभाग ने एक परिपत्र में कहा, आयकर अधिनियम के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक दाखिल करने में करदाताओं के समक्ष आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर समय […]









