GST कलेक्शन में पंजाब टॉप राज्यों में शामिल, बिजली सब्सिडी के तहत 20,200 करोड़ रुपये का भुगतान किया: मुख्यमंत्री
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 में आबकारी शुल्क एवं GST संग्रह में वृद्धि हुई है और इस दौरान बिजली सब्सिडी के तहत 20,200 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया गया है। मान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य ने वित्त वर्ष 2022-23 में 8,841 […]
RBI का GDP वृद्धि अनुमान बेहद आशावादी, महंगाई का बुरा दौर छूटा पीछे: Nomura
जापानी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का रिजर्व बैंक का अनुमान ‘बहुत आशावादी’ है और अक्टूबर से ब्याज दर में कटौती का सिलसिला शुरू हो सकता है। नोमुरा ने अपनी एक रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति संबंधी […]
G20: दुल्हन की तरह सजेगी राजधानी, 20 लाख फूलों के पौधों से लगेंगे दिल्ली की सुंदरता में चार चांद
दिल्ली सरकार ने सितंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 20 लाख फूलों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इनमें से 12 लाख पौधे वन एवं वन्यजीव विभाग और बाकी अन्य एजेंसियां लगाएंगी। वन विभाग के एक अधिकारी […]
डेढ़ घंटे दूर, दिल्ली से देहरादून, दिसंबर तक चालू हो जाएगा एक्सप्रेसवे- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 212 किलोमीटर लंबा है और इसकी निर्माण लागत 12,000 करोड़ रुपये है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि छह लेन वाली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे नई परियोजना का 60-70 फीसदी निर्माण […]
चीन से आयात होने वाले धागे फ्लैक्स यार्न पर लगे डंपिंग-रोधी शुल्क की समीक्षा जांच शुरू
सरकार ने चीन से आयात किए जाने वाले धागे फ्लैक्स यार्न पर डंपिंग-रोधी शुल्क जारी रखने की जरूरत को लेकर जांच शुरू कर दी है। वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सिंटेक्स इंडस्ट्रीज से मिले आवेदन पर कार्रवाई करते हुए चीन से आयात किए जा रहे फ्लैक्स […]
Adani Power के झारखंड में बिजली घर की 800 मेगावॉट की पहली इकाई चालू
अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने झारखंड स्थित तापीय बिजली घर में 800 मेगावॉट की इकाई का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। अदाणी समूह की कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि 1,600 मेगावॉट क्षमता की दूसरी इकाई भी पूरी होने वाली है और इसके जल्द चालू होने की उम्मीद है। समूह ने […]
IPL 2023 : लिविंगस्टोन 10 अप्रैल को पंजाब किंग्स की टीम से जुड़ेंगे
इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से इस सप्ताहांत तक फिटनेस मंजूरी मिल जाएगी जिससे वह अपनी टीम पंजाब किंग्स से 10 अप्रैल को जुड़ेंगे। लिविंगस्टोन चार महीने पहले पाकिस्तान में टेस्ट पदार्पण के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके घुटने […]
RCap insolvency : बढ़ाई जा सकती है आरकैप समाधान प्रक्रिया की समयसीमा
कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (Rcap) के कर्जदाता समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समयसीमा को इस साल 30 मई तक बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वर्तमान समयसीमा 16 अप्रैल को खत्म हो रही है। चूंकि नीलामी का दूसरा दौर अभी होना बाकी है, इसलिए वर्तमान समयसीमा के भीतर […]
कोविड मामलों में वृद्धि के बीच मांडविया की राज्यों को सतर्क और तैयार रहने की सलाह
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों से सतर्क और कोविड-19 प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा है। मांडविया ने कोविड-19 से जुड़ी स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की और राज्यों को संक्रमण के अधिक मामलों वाले स्थानों की पहचान करने, जांच बढ़ाने, बुनियादी ढांचा […]
शेयर बाजार में पांच दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 10.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और स्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति पिछले पांच दिनों में 10.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी। BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले पांच कारोबारी सत्रों (29 मार्च से छह अप्रैल) में 10,43,216.79 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,37,776.13 […]









