भारत में Covid-19 के 6,155 नए मामले आए सामने, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 31,194
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,155 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,51,259 पर पहुंच गई है. […]
सिब्बल ने आईटी नियमों में संशोधन को लेकर सरकार की आलोचना की
पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री कपिल सिब्बल ने आईटी संशोधन नियमों के फैक्ट चेक (तथ्य-जांच) प्रावधानों को लेकर केंद्र पर शनिवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब सरकार तय करेगी कि क्या फर्जी है और क्या नहीं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक्स और […]
PM मोदी आज हैदराबाद की यात्रा करेंगे,11 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के अलावा तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद की अपनी यात्रा के तहत प्रधानमंत्री पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और दोपहर सवा 12 […]
पाकिस्तान की NSC ने आतंकवाद विरोधी ‘व्यापक’ अभियान शुरू करने का फैसला किया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा शुक्रवार को बुलायी गयी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की अहम बैठक में देश में आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए ‘‘व्यापक अभियान’’ चलाने का फैसला किया गया। एनएससी की 41वीं बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज ने की, जिसमें कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, सेवा प्रमुख, खुफिया प्रमुख और […]
कानून में मानवता का स्पर्श होना चाहिए : प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि कानून में मानवता का स्पर्श होना चाहिए और समस्याओं की जड़ को दूर करने के लिए इसका हमेशा संवेदनशीलता के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए। गौहाटी उच्च न्यायालय के ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि कानून को उन समुदायों की वास्तविकताओं को […]
अमेरिका में मार्च में पैदा हुईं 2.36 लाख नई नौकरियां, बेरोजगारी दर 3.5 फीसदी
अमेरिका में नियोक्ताओं ने मार्च के महीने में 2.36 लाख नई नौकरियां दी जिसे श्रम बाजार में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार को जारी अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में अमेरिकी कंपनियों एवं अन्य नियोक्ताओं ने कुल 2.36 लाख नौकरियां दी। हालांकि फरवरी में पैदा हुए […]
Tata Motors: ग्लोबल थोक बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही में आठ फीसदी बढ़ी
टाटा मोटर्स समूह की ग्लोबल थोक बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर आठ फीसदी बढ़कर 3,61,361 इकाई रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर (JLR) की बिक्री भी शामिल है। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू की इस वर्ष जनवरी-मार्च में ग्लोबल थोक बिक्री […]
Gas Price : गैस की कीमत अप्रैल के लिए 7.92 डॉलर प्रति यूनिट तय लेकिन उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे केवल 6.5 डॉलर
सरकार ने शुक्रवार को नए मूल्य निर्धारण फॉर्मूले के तहत अप्रैल के बाकी दिनों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) तय की है। हालांकि, उपभोक्ताओं के लिए दरें 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर सीमित कर दी गई हैं। तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ […]
Forex Reserve : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मार्च को समाप्त सप्ताह में 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर रहा। इस गिरावट का कारण स्वर्ण आरक्षित भंडार में कमी आना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह कहा। इससे पिछले दो सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में पर्याप्त वृद्धि देखने को मिली थी तथा […]
बेमौसम बारिश से गेहूं फसल को कुछ नुकसान की आशंका, पर उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहेगा: सरकार
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि हाल में खराब मौसम के कारण गेहूं के उत्पादन में 10 से 20 लाख टन तक की कमी आने की आशंका है लेकिन रकबा अधिक होने और ज्यादा उपज के कारण कुल उत्पादन चालू वर्ष में रिकॉर्ड 11.22 करोड़ टन तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकार […]









