facebookmetapixel
Advertisement
फैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स

पाकिस्तान की NSC ने आतंकवाद विरोधी ‘व्यापक’ अभियान शुरू करने का फैसला किया

Advertisement

एनएससी की 41वीं बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज ने की

Last Updated- April 08, 2023 | 9:49 AM IST
Pakistani PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा शुक्रवार को बुलायी गयी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की अहम बैठक में देश में आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए ‘‘व्यापक अभियान’’ चलाने का फैसला किया गया।

एनएससी की 41वीं बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज ने की, जिसमें कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, सेवा प्रमुख, खुफिया प्रमुख और अन्य अहम प्रशासनिक तथा सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया, ‘‘बैठक में पूरे देश और सरकार के समर्थन से व्यापक अभियान शुरू करने का फैसला किया गया जो नए जोश और संकल्प के साथ देश को आतंकवाद की समस्या से निजात दिलाएगा।’’

Advertisement
First Published - April 8, 2023 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement