वित्त मंत्रालय ठेकेदारों की बैंक गारंटी को जमानती बॉन्ड में बदलने पर सहमत : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के लिए काम करने वाले ठेकेदारों को अपनी बैंक गारंटी को बीमा जमानती बॉन्ड में बदलने की अनुमति दे दी है। गडकरी ने हाल में कहा था […]
देश में 2025-26 तक स्टील विनिर्माण की चार करोड़ टन अतिरिक्त क्षमता जुड़ेगी : एसोचैम
वित्त वर्ष 2025-26 तक देश में इस्पात (स्टील) विनिर्माण की चार करोड़ टन की अतिरिक्त क्षमता के शुरू होने की उम्मीद है। लौह एवं इस्पात पर एसोचैम (Assocham) की राष्ट्रीय परिषद के चेयरमैन विनोद नोवाल ने दिल्ली में इंडिया स्टील समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2030-31 तक […]
भ्रष्टाचार पर प्रहार करना है तो ‘डिजिटल लेनदेन’ की तरफ बढ़ना ही होगा : CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर हमें भ्रष्टाचार पर सचमुच प्रहार करना है तो ‘डिजिटल लेनदेन’ की तरफ बढ़ना ही होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन के प्रोत्साहन के लिए ‘समर्थ 2023’ की […]
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है। प्रधानमंत्री ने राज्य में नए विद्युतीकृत रेल खंडों को […]
WTC Final 2023: लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर खिलाड़ियों ने जज्बा दिखाया- रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि लगातार दूसरी बार इससे टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचकर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया विशेषकर तब जबकि टीम 2021 में खिताबी मुकाबले में हार गई थी। भारत सात जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का […]
FY23 में मुनाफा, लोन ग्रोथ में सार्वजनिक बैंकों में Bank of Maharashtra सबसे आगे
बीते वित्त वर्ष (2022-23) में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ऋण और जमा वृद्धि के मामले में (प्रतिशत में) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। पुणे-मुख्यालय वाले बैंक ने मुनाफे में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। साल के दौरान बैंक का मुनाफा लगभग 126 प्रतिशत बढ़कर 2,602 करोड़ रुपये पर […]
तीन देशों की यात्रा पर मोदी ने कहा, हर पल का इस्तेमाल देश की भलाई के लिए किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन देशों की अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने हर पल का इस्तेमाल भारत की भलाई के लिए किया। इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वदेश लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पालम हवाई अड्डे के बाहर उनका स्वागत करने के लिए एकत्र लोगों […]
Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर
विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोरी के रुख के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अपने पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे के नुकसान से 82.76 प्रति डॉलर पर खुला। बुधवार को रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर बंद […]
BSNL यूजर्स के लिए अच्छी खबर, दो हफ्ते में शुरू होगी 4G सेवा, जानें कब तक मिलेगी 5G सर्विस
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अगले दो हफ्तों में 200 स्थानों पर 4जी सेवाओं की पेशकश करना शुरू कर देगी। वैष्णव ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि देश में ही निर्मित 4जी दूरसंचार उपकरणों को बीएसएनएल ने चंडीगढ़ और देहरादून के बीच […]
Earthquake Today: पनामा और कोलंबिया सीमा से कुछ दूर कैरेबियाई सागर में तेज भूकंप
पनामा और कोलंबिया सीमा से कुछ दूर कैरेबियाई सागर में बुधवार रात 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र पनामा के प्यूर्टो ओबाल्डा से करीब 41 किलोमीटर उत्तर-पूर्व […]









