facebookmetapixel
Advertisement
₹22,000 करोड़ नहीं, ₹3,992 करोड़ के दावों पर आपत्ति: NCLT मामले में सुभाष चंद्रा ने दी सफाईAI हुआ फेल तो बच गई मेटा के 60% कर्मचारियों की नौकरी! छंटनी का था प्लान, अब पीछे हटे जुकरबर्गफेस्टिव सीजन में बढ़ी CNG और EV गाड़ियों की डिमांड, एनलिस्ट्स को इन शेयरों पर भरोसा5 साल में बदल गई निवेशकों की पसंद! आखिर क्यों भा रहा इक्विटी और पैसिव फंड्स? आंकड़ों से समझिएभारत में विदेशी निवेश की राह होगी आसान? मंजूरी और KYC प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी में सरकारनिफ्टी में आने वाला है बड़ा उछाल? एक्सपर्ट्स ने दिया 30000 तक का टारगेटछोटे बॉन्ड पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, खत्म हो सकती है मर्चेंट बैंकर नियुक्त करने की जरूरतE20 को E10 से बदलने का फैसला नहीं, पुराने वाहन के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल पर चर्चा: बीपीसीएल द वेल्थ कंपनी म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया मल्टी कैप फंड, ₹250 की SIP से लार्ज-मिड और स्मॉल कैप पर लगाए दांव हर महीने ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च! क्रेडिट कार्ड बना लोगों की पहली पसंद, जानें किस बैंक का दबदबा

BSNL यूजर्स के लिए अच्छी खबर, दो हफ्ते में शुरू होगी 4G सेवा, जानें कब तक मिलेगी 5G सर्विस

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 10:30 AM IST
BSNL

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अगले दो हफ्तों में 200 स्थानों पर 4जी सेवाओं की पेशकश करना शुरू कर देगी।

वैष्णव ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि देश में ही निर्मित 4जी दूरसंचार उपकरणों को बीएसएनएल ने चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 स्थानों पर लगाया है। उन्होंने कहा, “अधिक-से-अधिक अगले दो हफ्तों में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू हो जाएगी।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल नवंबर-दिसंबर तक बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को उन्नत कर 5जी में बदल दिया जाएगा। बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क की स्थापना के लिए टीसीएस और आईटीआई को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का अग्रिम ऑर्डर दिया हुआ है।

इन उपकरणों को देश भर में 1.23 लाख से अधिक जगहों पर लगाया जाएगा।

वैष्णव ने कहा, “बीएसएनएल जिस रफ्तार से नेटवर्क लगाएगा, उसे देखकर आप चकित हो जाएंगे। तीन महीने तक परीक्षण चलने के बाद हम एक दिन में 200 जगहों पर नेटवर्क लगाने लगेंगे। शुरू में यह नेटवर्क 4जी के तौर पर काम करेगा और नवंबर-दिसंबर तक थोड़े-बहुत सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ इसे 5जी में तब्दील कर दिया जाएगा।”

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 10:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement