किसानों के हित में सरकार महाराष्ट्र, मप्र में 2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रही है प्याज: Piyush Goyal
Onion Price Hike: उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ ‘‘राजनीतिक विरोधी’’ प्याज पर लगाए गए निर्यात शुल्क को लेकर ‘‘गलत तस्वीर’’ पेश कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से चिंता न करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की […]
Mera Bill Mera Adhikar Scheme: जीएसटी बिल करें अपलोड, जीतें 1 करोड़ रुपये तक का इनाम
Mera Bill Mera Adhikar Scheme: सरकार एक सितंबर से छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ प्रोत्साहन योजना जारी करेगी। इसकी मोबाइल एप पर बिल ‘अपलोड’ करके लोग 10,000 रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक का नकद इनाम जीत सकते हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने […]
Dubai International Airport पर इस साल की पहली छिमाही में आए 41.6 करोड़ यात्री
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Dubai International Airport) पर इस साल की पहली छमाही में 41.6 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दी गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह वैश्चिक महामारी के पूर्व 2019 की समान अवधि के आंकड़ों से अधिक है, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण प्रकोप और उसके कारण लगे लॉकडाउन के खत्म होने […]
अश्विन और चहल को टीम में नहीं लेने से पूर्व क्रिकेटर निराश, कहा-इन दोनों को टीम में होना चाहिए
पूर्व क्रिकेटर मदनलाल और करसन घावरी का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravindra Ashwin) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को विश्वकप से पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए था। भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य […]
Cambodia Elections: हुन सेन के बेटे बने कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री, संसद ने दी मंजूरी
कंबोडिया की संसद ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुन सेन के बेटे को देश में शीर्ष पदों पर पीढ़ीगत बदलाव के तहत भावी प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को मंजूरी दे दी। हुन मानेत (45) ने कंबोडिया के सेना प्रमुख के रूप में सेवाएं देने के बाद जुलाई में हुए चुनाव में […]
BRICS Summit के लिए रवाना हुए PM Modi, जानें से पहले कहा- बेहद उत्सुक हूं…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के वास्ते मंगलवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए। PM Modi ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन सदस्य देशों को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने का उपयोगी अवसर प्रदान करेगा। प्रस्थान से पहले जारी बयान में […]
चीन ने अमेरिकी कंपनी पर लगाया 15 लाख डॉलर का जुर्माना, जानें वजह
चीन की सरकार ने गैरकानूनी ढंग से सूचना जुटाने की गतिविधि में कथित रूप से संलग्न एक अमेरिकी कंपनी पर 15 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। बीजिंग म्यूनिसिपल के सांख्यिकी ब्यूरो की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, अमेरिकी कंपनी मिंट्ज ग्रुप अनुमति लिए बगैर विदेश से जुड़ी […]
Naukri Hiring Outlook Survey: अधिकतर कंपनियां जुलाई-दिसंबर में कर सकती हैं हायरिंग
Naukri Hiring Outlook Survey: अधिकतर कंपनियां 2023 की दूसरी छमाही में हायरिंग करने की योजना बना रही हैं। इसमें नये पदों के अलावा छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली हायरिंग शामिल हैं। सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह कहा गया। सर्वेक्षण में शामिल हुई 1,200 से अधिक भर्ती करने वाली इकाइयां […]
भारत, आसियान व्यापार समझौते की होगी समीक्षा, 2025 तक पूरा करने पर दोनों देशों का जोर
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान और भारत के बीच लागू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की समीक्षा का काम वर्ष 2025 तक पूरा करने के लिए दोनों पक्षों ने प्रयास तेज करने की बात कही है। दोनों पक्षों के बीच सोमवार को इंडोनेशिया के सेमारांग में हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया। इसके […]
बैंक धोखाधड़ी मामले में अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगा बोर्ड, पूर्व CVC पटेल की अध्यक्षता में समिति गठित
पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) सुरेश एन. पटेल को बैंक धोखाधड़ी के मामलों में शीर्ष अधिकारियों की भूमिका जांचने के लिए गठित सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आदेश के मुताबिक, पूर्व सैनिकों के विभाग के पूर्व सचिव रविकांत, सीमा सुरक्षा बल के पूर्व महानिदेशक […]









