समरसता का पहुंचे संदेश
मुस्लिम समुदाय के पांच सदस्यों जिनमें देश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस वाई कुरैशी, दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरुद्दीन शाह, राष्ट्रीय लोकदल के नेता शाहिद सिद्दीकी और कारोबारी एस शेरवानी शामिल हैं, ने पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से […]
योजनाओं की समीक्षा करेंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को अनुसूचित जाति के लोगों को कर्ज देने और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्त संस्थानों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी। बैंकों में अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए किए गए उपायों की समीक्षा बैठक के एजेंडे में से एक होगी। आरक्षण के […]
वृद्धि अनुमान में नहीं किया बदलाव
भारत की वस्तुओं व सेवाओं की विदेश से मांग सुस्त रहने के बीच आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) और रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ने आज वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत का वृद्धि अनुमान क्रमशः 6.9 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। हालांकि उन्होंने वृद्धि कम होने के जोखिम का उल्लेख किया है। रेटिंग […]
कोडीन सिरप, कुछ एफडीसी हटेंगे
केंद्र सरकार ने कोडीन वाले कफ सिरप (खांसी की दवाओं) और बेतुकी हो चुकी कुछ फिक्स्ड डोज कंबिनेशन (एफडीसी) दवाओं को धीरे धीरे हटाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।कुछ कोडीन आधारित कफ सिरप और 19 एफडीसी के भविष्य पर अभी फैसला किया जाना बाकी है, वहीं औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (डीटीएबी) इस मसले पर […]
रुपया लुढ़कने से एफपीआई रिटर्न को चपत
इक्विटी बाजारों में काफी उथलपुथल के बावजूद देसी निवेशक इस साल अभी तक के लिहाज से दो फीसदी से कम के नुकसान पर हैं। हालांकि विदेशी निवेशकों के मामले में स्थिति अलग है, जिन्होंने साल की शुरुआत से भारतीय बाजारों में निवेश किया है। भारतीय इक्विटी का प्रदर्शन अन्य बाजारों के मुकाबले बेहतर रहने के […]
निफ्टी 500 के आधे शेयर 200 डीएमए से नीचे आए
बाजारों में पिछले सप्ताह से गिरावट का रुझान बना हुआ है। पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में 75 आधार अंक तक की वृद्धि की थी। वर्ष 2022 में अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में यह तीसरी वृद्धि थी। सेंसेक्स और निफ्टी-50 में तब से करीब 4 प्रतिशत गिरावट आई है और कुल प्रतिफल […]
फिर नए निचले स्तर पर रुपया
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 64 पैसे कमजोर होकर नए निचले स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि अमेरिकी मुद्रा की ताकत ने दुनियाभर के वित्तीय बाजारों पर अपना प्रभाव बनाया। पूर्ववर्ती बंद भाव 80.99 के मुकाबले रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर 81.63 के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। सोमवार के बंद भाव पर नजर […]
कैशबैक क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को लुभाएगी सैमसंग
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स नए कैशबैक क्रेडिट कार्ड के जरिये भारत में अपने मौजूदा 17.5 करोड़ ग्राहकों की तरफ से दोबारा खरीदारी का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत उसके लिए अहम बाजार है और यहां बिक्री बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा […]
150 करोड़ रुपये का रिफंड निपटाया
एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने निजीकरण के बाद पहले कुछ महीनों के दौरान यात्रियों को 150 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड निपटाया है। पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया के लिए बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को विमान कंपनी का कार्यभार संभाला था। तब से विमान […]
दूरसंचार विधेयक में बदलाव की तैयारी
दूरसंचार विभाग (डीओटी) मसौदा दूरसंचार विधेयक में चिह्नित अपराधो ( शिड्यूल-3 से संबंधित) की सूची का दायरा बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र से सुझाव हासिल करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन वह जुर्माना घटाने को इच्छुक नहीं है। सरकार का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी से बढ़ी इस तरह की धोखाधड़ी के […]
