Poonawalla Fincorp की AUM 54 प्रतिशत बढ़ीं, मजबूत ऋण वितरण से मिली मदद
पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 54 प्रतिशत तक बढ़कर 24,800 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। कंपनी की एयूएम को मजबूत ऋण वितरण से मदद मिली। तिमाही आधार पर एयूएम दिसंबर 2023 में समाप्त तीसरी तिमाही के 21,850 करोड़ रुपये से करीब 13 प्रतिशत बढ़ […]
AU Small Finance Bank ने बांटा 74 हजार करोड़ रुपये का कर्ज, बढ़ी जमा रकम
भारत के सबसे बड़े लघु वित्तीय बैंक एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक (AU SFB) ने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत अधिक कर्ज दिया। वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में बैंक ने 73,999 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जबकि यह बीते साल की समान अवधि में 59,158 करोड़ रुपये […]
Q4FY24: HDFC Bank के ग्रॉस एडवांस में 55 फीसदी की बढ़ोतरी; लोन, डिपॉजिट और CASA में भी जबरदस्त उछाल
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के ग्रॉस एडवांस (Gross Advance) में सालाना आधार पर (Y-o-Y) 55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही (Q4 FY24) में बैंक का ग्रॉस एडवांस -25.08 ट्रिलियन रुपये यानी -25.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल […]
भारतीय कंपनियों की ऋण की क्वालिटी में सुधार, रेटिंग एजेंसियां पॉजिटिव
भारत की कंपनियों को अनुकूल व्यापक आर्थिक स्थितियों से लाभ मिला है। सरकार के नेतृत्व में पूंजीगत व्यय, घरेलू मांग बने रहने और बैलेंस शीट में कर्ज कम होने के कारण भारतीय कंपनियों की ऋण की गुणवत्ता अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 (वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही) के बीच बेहतर बनी रही। रेटिंग एजेंसियों […]
LRS के तहत विदेश में क्रेडिट कार्ड से खर्च के लिए बैंक तैयार
वाणिज्यिक बैंक उदार धनप्रेषण योजना (LRS) के तहत 1 अप्रैल से विदेश में क्रेडिट कार्ड से व्यय की योजना के लिए तैयारी कर रहे हैं, हालांकि इसे लेकर समीक्षा करने का आवेदन अभी भी सरकार के पास लंबित है। पिछले साल सरकार ने घोषणा की थी कि विदेशी मुद्रा में क्रेडिट कार्ड से व्यय एलआरएस […]
Credit Cards: फरवरी में क्रेडिट कार्ड की संख्या 10 करोड़ पार
देश में बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्डों की कुल संख्या फरवरी 2024 में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले महीने की तुलना में इसमें 11 लाख कार्ड और जुड़े हैं। भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे प्रणाली में फरवरी तक क्रेडिट कार्ड की […]
मध्यस्थों पर बीमा कंपनियों की निर्भरता कम करेगा बीमा सुगम
इलेक्ट्रॉनिक इंश्योरेंस मार्केटप्लेस बीमा सुगम से बीमा कंपनियों की एजेंटों जैसे मध्यस्थों पर निर्भरता घटने की संभावना है। इससे डिजिटल माध्यम से सीधे बीमा पॉलिसियां ग्राहकों को बेची जा सकेंगी। भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 19 मार्च, 2024 को हुई बोर्ड की बैठक में बीमा सुगम को मंजूरी दे दी है। बीमा सुगम […]
FSIB ने गिरिजा सुब्रमण्यम को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के CMD के रूप में चुना
वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के चेयरपर्सन व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद पर गिरिजा सुब्रमण्यन और यूनाइटिड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सीएमडी के लिए भूपेश सुशील राहुल को चुना है। यूनाइटिड इंडिया में सीएमडी का पद फरवरी 2024 में सत्यजीत त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था। हालांकि […]
जीवन बीमा के न्यू बिजनेस प्रीमियम में सुस्ती के आसार, ज्यादा मूल्य की पॉलिसियों पर टैक्स लगाने का पड़ेगा असर
जीवन बीमा के न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) में वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान है। बीमा कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार बीते वर्ष के उच्च आधार के कारण मार्च, 2024 का कारोबार गिर सकता है। दरअसल, सरकार ने एक साल पहले उच्च मूल्य की पॉलिसियों पर कर लगाने के मानदंडों में संशोधन किया था। वित्त मंत्री […]
LRS के तहत भारत से 24 फीसदी ज्यादा रकम भेजी गई विदेश: RBI
भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) से वित्त वर्ष 24 की अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान करीब 24 प्रतिशत अधिक 27.42 अरब डॉलर विदेश भेजे गए जबकि यह एक साल पहले की अवधि में 22.08 अरब डॉलर था। जनवरी, 2024 में विदेश 2.62 अरब डॉलर भेजा गया जबकि दिसंबर 2023 में […]