विदेश भेजी जाने वाली राशि पर RBI की नजर, LRS योजना की वैश्विक हालात के अनुसार समीक्षा शुरू
विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की उदारीकृत धनप्रेषण योजना (एलआरएस) के ढांचे की समीक्षा की पहल एक नियमित कवायद है, जिससे इसे व्यापक आर्थिक और भूराजनीतिक स्थितियों के अनुकूल बनाया जा सके। गुरुवार को जारी सालाना रिपोर्ट में रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने एक व्यापक रूपरेखा तैयार की है। साथ […]
FY25 में ₹500 के नकली नोटों की संख्या में 37% से ज्यादा की बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बैंकिंग प्रणाली में पकड़े गए 500 रुपये के नकली नोटों (नोटबंदी के तहत बंद किए गए नोटों को छोड़कर) की संख्या उससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 37.35 प्रतिशत बढ़ गई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में 500 रुपये के 85,711 नकली नोट पकड़े गए थे, […]
बीमा कंपनियों की नई कैम्पेन, ‘अच्छा किया इंश्योरेंस लिया’
लोगों की जुबान पर चढ़े ‘म्युचुअल फंड सही है’ के नारे का असर गैर-जीवन बीमा उद्योग पर भी पड़ा है। इसी नारे की तर्ज पर यह उद्योग भी ‘अच्छा किया इंश्योरेंस लिया’ अभियान के साथ अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहा है। देश में गैर-जीवन बीमा कारोबार की पैठ अभी बहुत कम है। उद्योग ने […]
RBI के आंकड़ों में खुलासा: अप्रैल में क्रेडिट कार्ड से खर्च 18% बढ़ा, HDFC और SBI रहे सबसे आगे
भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बहरहाल उच्च आधार के कारण मार्च की तुलना में यह खर्च 8.7 प्रतिशत कम है। मार्च में क्रेडिट कार्ड से खर्च 4 […]
न्यू इंडिया एश्योरेंस की गिरिजा सुब्रमण्यन का बड़ा बयान: मोटर TP प्रीमियम बढ़ाना जरूरी, नहीं तो बढ़ेंगी मुश्किलें
मोटर थर्ड पार्टी (टीपी) दरों में बढ़ोतरी वक्त की जरूरत बन गई है। अगर इस पर विचार नहीं किया गया तो कई कंपनियों के लिए यह अस्तित्व का मसला बन जाएगा। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गिरिजा सुब्रमण्यन ने इस सप्ताह कंपनी के परिणाम की घोषणा के बाद विश्लेषकों से […]
भारतीयों का विदेश पैसा भेजना 6.85% कम हुआ
उदारीकृत धनप्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत भारतीयों ने वित्त वर्ष 2025 में 29.56 अरब डॉलर भेजे, जो वित्त वर्ष 2024 के 31.73 अरब डॉलर से 6.85 प्रतिशत कम हैं। वैश्विक अनिश्चितता, घरेलू आय में वृद्धि सुस्त होने व ज्यादा आधार के कारण यह कमी आई है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय यात्राओं […]
यात्रा की सूचना खोजने से जुड़ा है विदेशी पर्यटकों का आगमन
विदेश में लोग भारत में यात्रा से जुड़ी जितनी अधिक जानकारी तलाशते हैं उतने ही ज्यादा विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के मई के मासिक बुलेटिन की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में विदेशी सैलानियों की आमद भी आर्थिक वृद्धि की प्रमुख कारक बनती जा रही है। भारत में आने […]
भारत-पाकिस्तान तनाव का असर: बीमा कंपनियों से वॉर कवर की पूछताछ बढ़ी
उद्योग के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बीते कुछ हफ्तों से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारतीय कंपनियां और लोग वॉर कवर के बारे में पूछताछ करने लगे हैं। बीमा ब्रोकरों ने बताया कि विमानन और समुद्री पॉलिसियों के अलावा आमतौर पर बीमा पॉलिसी में वॉर (युद्ध) को शामिल नहीं किया […]
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल स्थगित, बीमा दावे पर पड़ेगा असर
जानकारों का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए बीमा दावे तब तक शुरू नहीं होंगे जब तक इसे पूरी तरह रद्द नहीं कर दिया जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लीग को फिलहाल एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। 22 मार्च को शुरू हुए आईपीएल […]
Insurance Policy Sales: बीमा पॉलिसी बिक्री में सरकारी बैंकों की दिखाई सुस्ती, प्राइवेट प्लेयर्स ने पकड़ी रफ्तार
बैंकिंग चैनल के जरिये ग्राहकों को गुमराह करते हुए बीमा पॉलिसी की बिक्री पर जारी चिंता के मद्देनजर बीमा पॉलिसी बेचने में सरकारी बैंकों की दिलचस्पी कम होती दिख रही है। नतीजतन बैंकिंग चैनल के जरिये सरकारी बैंकों द्वारा बेची जाने वाली जीवन बीमा पॉलिसी एक साल पहले के मुकाबले बीते वित्त वर्ष 2025 में […]