facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

रिजर्व बैंक की सख्ती, पर क्रेडिट कार्ड से खर्च बढ़ा

Advertisement

रिजर्व बैंक ने असुरक्षित उधारी पर जोखिम अधिभार बढ़ाकर 100 फीसदी से 125 फीसदी कर दिया था, जिसमें व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड ऋण शामिल हैं।

Last Updated- July 12, 2024 | 10:48 PM IST
Credit Card

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा असुरक्षित ऋण पर सख्ती के बावजूद क्रेडिट कार्ड से खर्च और ग्राहकों के पुनर्भुगतान के व्यवहार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। वीसा के भारत और दक्षिण एशिया के ग्रुप कंट्री मैनेजर संदीप घोष ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कम होने के बजाय क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च में वृद्धि की गति बरकरार है और नवंबर 2023 में नियामकीय कार्रवाई के बाद इसमें 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

वीसा की साझेदारी में एचएसबीसी लाइव प्लस क्रेडिट कार्ड पेश किए जाने के मौके पर घोष ने कहा, ‘क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च में कोई कमी नहीं आई है। यह (नियामकीय) कार्रवाई बैलेंस शीट पर और संस्थागत हस्तक्षेप थी।

जरूरी नहीं कि इसका असर लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च और पुनर्भुगतान के रुख पर पड़े। नवंबर 2023 में असुरक्षित उधारी पर जोखिम अधिभार बढ़ाए जाने के बावजूद क्रेडिट कार्ड से किया जाने वाला खर्च 20 फीसदी बढ़ा है।’

रिजर्व बैंक ने असुरक्षित उधारी पर जोखिम अधिभार बढ़ाकर 100 फीसदी से 125 फीसदी कर दिया था, जिसमें व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड ऋण शामिल हैं। एचएसबीसी लाइव प्लस कार्ड में एशिया के सभी रेस्टोरेंट में 15 फीसदी छूट की पेशकश की गई है। कार्ड ने 3 श्रेणियों- डाइनिंग, फूड डिलिवरी और ग्रॉसरी में 10 फीसदी कैशबैक की पेशकश की है।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement