पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा, मैं बहुत खुश हूं और आपसे साझा करते हुए खुशी हो रही है कि अमिताभ बच्चन जी ने 10 नवंबर 2013 को 19 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के शुभारंभ का हमारा आमंत्रण स्वीकार लिया है।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि बिग बी समारोह में अपने साथ पत्नी जया, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या को भी लाने की कोशिश करेंगे।