Advertisement
Hurun Rich List 2026: भारत में 308 अरबपति, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा देशWest Asia War: पश्चिम एशिया युद्ध से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा? सरकार ने जताई लंबी अनिश्चितता की आशंकाMiddle East crisis: युद्ध का असर एशिया पर भारी! ईंधन संकट से लंबी कतारें, बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशनरूस के तेल पर ढील दे सकता है अमेरिका, भारत को खरीद की अनुमति के बाद बड़ा संकेतLPG Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर भारत की रसोई तक, घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगाकर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’
अन्य समाचार लीड जीजेएम दो अंतिम
'

लीड जीजेएम दो अंतिम

PTI

- September,06 2013 11:43 PM IST

इससे पहले शून्यकाल में तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि शिन्दे ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस वादे का उल्लंघन किया है कि जीजेएम नेतृत्व के साथ कोई भी बैठक राज्य सरकार के परामर्श के बाद होगी।

ओ ब्रायन ने कहा कि एक अगस्त को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंंह ने ममता को पत्र लिखकर कहा, मैंने केंद्र सरकार से जुड़े लोगों को आदेश दिया हैं कि जीजेएम नेतृत्व के साथ कोई भी बैठक राज्य सरकार के परामर्श के साथ की जानी चाहिए।

तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद शिंदे ने नयी दिल्ली में 3 सितंबर को जीजेएम नेतृत्व के साथ बैठक की और राज्य सरकार को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

ओ ब्रायन और उनके सहयोगियों ने इस मुद्दे पर गृह मंत्री के बयान की मांग की थी। तृणमूल सदस्यों के हंगामे के कारण शून्यकाल में बैठक दस मिनट के लिए स्थगित भी की गई थी।

सदन की बैठक पुन.ं शुरू होने पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्री आज उपलब्ध नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। तब तृणमूल सदस्यों ने मांग की कि गृह राज्य मंत्री इस मुद्दे पर बयान दें। इस पर शुक्ला ने आश्वासन दिया कि सदन की बैठक खत्म होने से पहले गृह राज्य मंत्री इस बारे में बयान देंगे।

भाषा मनीषा राजेश अमृत जलीस

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement