सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोर कड़ी बल्लेबाजी ही है। इसके बावजूद कप्तान कैमरून वाइट ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने तीन रन पर दो विकेट खो दिये। शिखर धवन ने 33, वाइट ने 31 और डेरेन सैमी ने 21 गेंद में तीन छक्के से 29 रन का योगदान दिया।
विक्रमजीत मलिक ने अपने पहले दो ओवर में दो विकेट झटककर राजस्थान रायल्स को अच्छी शुरूआत करायी। उन्होंने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किये। सिद्धार्थ त्रिवेदी, जेम्स फाकनर और शेन वाटसन के नाम एक एक विकेट रहा।
विकेटकीपर पार्थिव पटेल पहले ओवर में मलिक की गेंद पर संजू सैमसन कैच दे बैठे। हनुमा विहारी :01: भी आते ही चलते बने। उन्हें भी मलिक ने ही शार्ट गेंद पर शिकार बनाया।
धवन ने चौथे ओवर में फाकनर की गेंद पर पारी का पहला चौका जड़ा, दूसरे छोर पर उतरे वाइट ने उनके साथ पारी को संभाला। टीम ने 10 ओवर मंे केवल 48 रन ही बनाये थे लेकिन और विकेट नहीं गिरे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.4 ओवर में 50 रन पूरे किये लेकिन इसी ओवर में त्रिवेदी ने वाइट का विकेट हासिल किया जिन्हांेने 28 गेंद में पांच चौके से 31 रन की पारी खेली। वाइट और धवन ने तीसरे विकेट के लिये 51 गेंद में 52 रन की भागीदारी निभायी।