Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार दक्षिण बिहार में शीतलहर जैसे हालात, राज्य में रेल और हवाई यातायात प्रभावित
'

दक्षिण बिहार में शीतलहर जैसे हालात, राज्य में रेल और हवाई यातायात प्रभावित

PTI

- December,28 2012 4:53 PM IST

मौसम विग्यान केंद्र के निदेशक एके सेन ने आज बताया कि उत्तर प्रदेश के उपर बने पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम बिहार की ओर बढने के कारण उत्तर और मध्य बिहार में दिन में भी कोहरा छाया हुआ है जबकि रात के न्यूनतम तापमान के सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने के कारण दक्षिण बिहार में हल्की शीतलहर चल रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बजाय सामान्य से 8 से 9 डिग्री गिरने के कारण उत्तर और मध्य बिहार के इलाकों में दिन में काफी ठंडक है और दिन में कोहरा छाया हुआ है।

सेन ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में गया सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण हवाई यातायात पर बहुत बुरा असर पडा है। पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता के कारण दोपहर ढाई बजे तक न तो किसी विमान ने उड़ान भरी थी और न ही किसी की लैंडिंग हुई।

हवाई अड्डा के हवाई यातायात प्रबंधन :एटीम: सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट पर दृश्यता 600 मीटर रही जबकि सामान्य परिचालन के लिए यह 1600 मीटर होनी चाहिए। खराब दृश्यता के कारण मुंबई से पटना आने वाली गो एयरवेज की उड़ान को रांची के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement