एक मीडिया रिपोर्ट में आज बताया गया कि 2008 के मुंबई हमले के सरगना सईद ने लाहौर के निकट मुरीदके मुख्यालय में जमात-उद-दावा के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन पर कसाब के लिए गायबाना नमाज-ए-जनाजा पढ़ी।
डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
इसमें यह नहीं बताया गया कि इसका आयोजन कब किया गया।
25 वर्षीय कसाब को गत बुधवार को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई थी। वह लश्कर-ए-तयबा के 10 आतंकवादियों के उस समूह का हिस्सा था जिसने चार साल पहले मुंबई में तीन दिनों तक चले नरसंहार के दौरान 166 लोगों की हत्या की थी।
पाकिस्तानी तालिबान ने कसाब की फांसी का बदला लेने के लिए भारतीयों को निशाना बनाए जाने की धमकी दी है।
लश्कर-ए-तयबा ने कसाब को हीरो बताया है, जो और अधिक आतंकवादी हमलों को प्रेरित करेगा।