Advertisement
नौकरी के साथ दूसरा काम करने को मजबूर हो रहे भारतीय, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासाबीमा उद्योग की रफ्तार पर ब्रेक! ग्रोथ सबसे धीमीPM Surya Ghar: घर पर Solar Panel लगाने वालों के लिए बड़ी राहतकुवैत पर हमलों के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- संवाद से ही थमेगा पश्चिम एशिया का संकट2032 तक बिजली उत्पादन का नया अध्याय लिखेगी NTPC, 10,000 करोड़ की परमाणु परियोजना पर बड़ा कदमकोयला कारोबार में बड़ा बदलाव! सरकार लाई Coal Exchange, अब बाजार तय करेगा कीमतडायबिटीज की दुनिया में बड़ा दावा! नई गोली ने Semaglutide को छोड़ा पीछेSpiceJet में सैलरी संकट! कई पायलट महीनों से कर रहे इंतजारअब दिल्ली-मुंबई नहीं, छोटे शहरों पर BMW की नजर! MINI को लेकर बड़ा दांवStocks To Watch Today: Airtel से HDFC Bank तक एक्शन ही एक्शन, आज इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार मूवमेंट
अन्य समाचार पाक में आतकंवादी हमलों में कम से कम 37 लोगों की मौत
'

पाक में आतकंवादी हमलों में कम से कम 37 लोगों की मौत

PTI

- November,22 2012 10:43 PM IST

अधिकारियों ने आज कहा कि कल आधी रात के दौरान जब आत्मघाती हमलावर को इमामबाड़ा जा रहे जुलूस में घुसने से रोका गया तो उसने खुद को उड़ा लिया ।

उन्होंने कहा कि इस हमले में 23 लोगों की मौत हो गई और 68 घायल हो गए।

मुहर्रम के महीने में निकाले जाने वाले शिया जुलूस को अकसर निशाना बनाया जाता है । इससे पहले भी इमामबाड़े के पास दो विस्फोट किए गए हैं जिनमें दो लोगों की मौत हो गई थी और सुरक्षा बलों और मीडियाकर्मियों समेत 16 लोग धायल हो गए थे ।

संदिग्ध हमलावर कीे मोटरसाइकिल एक ऑटोरिक्शा से टकराने के कारण उसपर लदे विस्फोटक में धमाका हो गया ।

बम विस्फोट स्थल पर बचावकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के एकत्रित होने के बाद एक देशी बम विस्फोट हुआ जिसमें और लोग घायल हो गए ।

पाकिस्तानी तालिबान ने रावलपिंडी और कराची मेें हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि आतंकवादियों का शियाओं के साथ आस्था का टकराव है। प्रवक्ता ने अल्पसंख्यकों को ईशनिंदक करार देते हुए कहा कि तालिबान उनको निशाना बनाता रहेगा।

इस बीच आतंकवादियों ने कल पश्चिमोत्तर क्षेत्र स्थित बन्नू में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दक्षिण पश्चिम क्वेटा में कल सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाकर सड़क किनारे बम विस्फोट में पांच व्यक्ति मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए।

इन हमलों के बाद अधिकारियों ने आज आयोजित होने वाले विकासशील आठ सम्मेलन के लिए सुरक्षा बढ़ा दी। इस सम्मेलन में ईरान, मलेशिया, नाइजीरिया, तुर्की, बांग्लादेश और इंडोनेशिया हिस्सा ले रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement