सिन्हा 1974 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह फिलहाल भारत तिब्बत सीमा पुलिस :आईटीबीपी: के महानिदेशक हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी है। सिन्हा का चयन तीन आईपीएस अधिकारियों में से किया गया।
हालांकि, उन्होंने बताया कि सिन्हा की नियुक्ति के आधिकारिक आदेश का अभी इंतजार है।
सीबीआई के मौजूदा निदेशक एपी सिंह का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
इस पद के लिए जिन अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया उनमें संभवत: अपना नाम शामिल नहीं किये जाने से खिन्न दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण का रूख किया है।
कुमार 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने तीन अधिकारियों का नाम चुने जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए और सीबीआई के शीर्ष पद के लिए चुने गए नामों में अपना नाम शामिल नहीं किये जाने पर न्यायाधिकरण का रूख किया है।
जारी भाषा