शेक इट डैडी मिक्स से मशहूर अकील के गानों ने क्लब संगीत में धूम मचा दी। अकील ने कहा, मेरा नया एलबम फोरएवर 2 70 और 80 के दशक के हिट गानों का रिमिक्स है। पिछले तीन साल में यह मेरा पहला एलबम है। अमूमन दो साल में एक एलबम करता हूं लेकिन इसमें इसलिए इतना समय लगा क्योंकि मैं नाइट क्लब में व्यस्त था।
यूनिवर्सल म्यूजिक की इस पेशकश में बाबुल सुप्रियो और वैशाली सामंत ने अपनी आवाजें दी है।