Advertisement
नौकरी के साथ दूसरा काम करने को मजबूर हो रहे भारतीय, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासाबीमा उद्योग की रफ्तार पर ब्रेक! ग्रोथ सबसे धीमीPM Surya Ghar: घर पर Solar Panel लगाने वालों के लिए बड़ी राहतकुवैत पर हमलों के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- संवाद से ही थमेगा पश्चिम एशिया का संकट2032 तक बिजली उत्पादन का नया अध्याय लिखेगी NTPC, 10,000 करोड़ की परमाणु परियोजना पर बड़ा कदमकोयला कारोबार में बड़ा बदलाव! सरकार लाई Coal Exchange, अब बाजार तय करेगा कीमतडायबिटीज की दुनिया में बड़ा दावा! नई गोली ने Semaglutide को छोड़ा पीछेSpiceJet में सैलरी संकट! कई पायलट महीनों से कर रहे इंतजारअब दिल्ली-मुंबई नहीं, छोटे शहरों पर BMW की नजर! MINI को लेकर बड़ा दांवStocks To Watch Today: Airtel से HDFC Bank तक एक्शन ही एक्शन, आज इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार मूवमेंट
अन्य समाचार ममता ने सरकार के तारणहारों की निंदा की
'

ममता ने सरकार के तारणहारों की निंदा की

PTI

- November,22 2012 6:33 PM IST

ममता ने फेसबुक पर लिखा, आज, आपने देखा कि देश की जनता को हमारी प्रतिबद्धता के अनुसार, एआईटीएमसी :तृणमूल कांग्रेस: के संसद सदस्यों ने सत्र के पहले दिन संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, हम जानते थे कि संख्या हमारी कमी थी और आखिरकार इसी कारण से प्रस्ताव अस्वीकार हुआ।

उन्होंने किसी राजनीतिक दल का नाम लिये बगैर पोस्ट में लिखा, लेकिन हमने सोचा कि खुदरा तथा अन्य क्षेत्रों में एफडीआई तथा संप्रग सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ काफी हंगामा करने वाले सदस्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

ममता ने कहा कि दुर्भाग्य से वे अलग अलग बहाना बनाकर जनता के हक के लिए आगे नहीं आए।

उन्हांेने कहा कि संख्याबल के कारण सदन के पटल पर यह प्रस्ताव भले ही अस्वीकार हो गया हो लेकिन संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास देश की जनता द्वारा खारिज नहीं किया गया है। सरकार के तारणहारों की पोल खुल गई है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement