Advertisement
दूर हों आर्थिक वृद्धि की बाधाएं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा खुला पत्रतमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 91.78% तक पहुंचा वोटिंग प्रतिशतInfosys Q4 नतीजे मजबूत, मुनाफा 21% बढ़ा; FY27 ग्रोथ अनुमान में नरमीRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सप्लाई में बाधा से मांग को लगेगा झटकाNSE ने SME लिस्टिंग नियमों में किया बदलाव, फ्री कैश फ्लो गणना में नई राहतस्मार्ट ऑर्डर राउटिंग हिस्सेदारी बढ़कर 3.3% हुई, लेकिन कैश ट्रेडिंग में अभी भी सीमित उपयोगReliance Q4 result preview: O2C और रिटेल दबाव में, जियो से मिल सकती है राहतHSBC ने भारतीय शेयरों की रेटिंग घटाई, महंगाई और तेल कीमतों से बढ़ा दबावकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर परकच्चा तेल 100 डॉलर के पार, शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 853 अंक गिरा
अन्य समाचार पूंजी बाजार में बिहार के लोगों की भागीदारी बहुत कम : सिन्हा
'

पूंजी बाजार में बिहार के लोगों की भागीदारी बहुत कम : सिन्हा

PTI

- August,25 2012 9:43 PM IST

शेयर बाजार के प्रति बिहार के लोगों में जागरुकता की कमी का उल्लेख करते हुए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

राष्ट्रीय पत्रिका गवर्नेंस नाउ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा , शेयर बाजार के प्रति बिहार में लोगों का रुझान बहुत कम है। बिहार में म्युचुअल फंड में अभी तक 1509 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जो बहुत कम है। संपत्तियों का प्रबंधन ठीक ढंग से नहीं हुआ है। केवल असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य पीछे हैं।

सिन्हा ने कहा कि म्युचुअल फंड का प्रचार इतना कम हुआ है कि केवल 24 कार्यालय ही राज्य में खुले हैं। प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल का बुरा हाल है। देश में दो करोड डी मैट खाते हैं जिसमें से बिहार में केवल 2.7 लाख डी मैट खाते आनलाइन ट्रेडिंग के लिए खुले हैं। राज्य में ब्रोकर निबंधन के लिए केवल एक ही कार्यालय कार्यरत है जबकि ब्रोकर टर्मिनस मात्र एक हजार है। ब्रोकर टर्मिनस में राष्ट्रीय औसत का केवल एक प्रतिशत हिस्सा बिहार में है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 8700 कंपनियां निबंधित हैं जिसमें से केवल दो कंपनियां स्टाक एक्सचेंज में निबंधित हैं।

सार्वजनिक निर्गम :आइपीओ: में बिहार के लोगों की भागीदारी की इच्छा का उल्लेख करते हुए सिन्हा ने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड के आइपीओ में राज्य में 12700 आवेदन आये।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement