भारतीय कंपनियांे के लिए फ्रांस मंंे काफी कारोबारी अवसर हैं, लेकिन घरेलू कंपनियां इस यूरोपीय देश के प्रति गलत धारणा की वजह से इनका फायदा उठाने मंे धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। एक अध्ययन मंे यह बात कही गई है।
पेरिस मंे भारतीय दूतावास के लिए यह अध्ययन वैश्विक सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी ने किया है।
रिपोर्ट मंे कहा गया है, फ्रांस मंे भारतीय कंपनियांे के लिए काफी अवसर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज की तारीख तक वे इनका फायदा उठाने मंे पीछे रही हैं।
फ्रांस के निवेश के अवसरांे के बारे में इस रिपोर्ट मंे कहा गया है कि भारतीय कंपनियां फ्रांस के बारे मंे काफी कम जानती हैं। वे उसकी आर्थिक ताकत से अनभिग्य हैं। साथ ही उस देश के बारे मंे काफी गलत धारणाएं हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनांे देशांे के बीच निवेश का प्रवाह 2009 और 2010 मंे औसतन सालाना 2.5 करोड़ यूरो ही रहा है।
इसमंे कहा गया है कि अभी तक भारतीय कंपनियांे का फ्रांस मंे निवेश मात्र 36.2 करोड़ यूरो है। दूसरी ओर भारत मंे फ्रांसीसी निवेश 2.9 अरब यूरो है।