Business Standard
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी
अन्य समाचार भारत और नेपाल ने प्रत्यर्पण संधि, मुख्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की
'

भारत और नेपाल ने प्रत्यर्पण संधि, मुख्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की

PTI

- July,09 2013 5:43 PM IST

काठमांडो, 9 जुलाई :भाषा: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज नेपाल के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात की और प्रत्यर्पण संधि एवं सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने तथा प्रत्र्यपण संधि सहित महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

एक दिन के दौरे पर नेपाल पहुंचे खुर्शीद ने राष्ट्रपति रामबरन यादव और मंत्रिपरिषद के प्रमुख खिल राज रेगमी से मुलाकात की। उन्होंने नेपाली विदेश मंत्री माधव प्रसाद घिमिरे से भी भेंट की।

खुर्शीद ने नेपाली नेताओं को बताया कि एक नजदीकी मित्र के तौर पर भारत अपने पड़ोसी नेपाल की शांति प्रक्रिया और संवैधानिक एवं बहुदलीय स्वरूप में लोकतंत्र को संस्थागत रूप देने की सफलता को लेकर कटिबद्ध है।

नेपाली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अर्जुन थापा ने खुर्शीद और रेेगमी की मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि द्विपक्षीय बातचीत के दौरान व्यापार से लेकर जल संसाधन और बाढ़ तथा सुरक्षा के मुद्दों तक पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने तथा सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए परस्पर कानूनी सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

भारत का आरोप रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई नेपाल से उसके यहां जाली नोटों का प्रसार और आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।

थापा ने कहा कि दोनों ने धरचुला में नेपाली सीमा और पश्चिमी नेपाल के कंचनपुर में बाढ़ से जुड़े मुद्दे का समाधान द्विपक्षीय तकनीकी व्यवस्था को सक्रिय बनाकर करने पर सहमति जताई।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement