facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वेOYO की पेरेंट कंपनी लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO; जानिए कमाई, कर्ज व प्रमोटर्स से जुड़े सभी जरूरी फैक्ट्सग्रिड संकट से किसे होगा फायदा? NTPC, Adani Power पर एंटीक की राययोगी सरकार में बदली यूपी की तस्वीर! MSME मंत्री ने बताया कैसे ‘बीमारू’ से बना विकास का मॉडलGSTAT में अपील दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

केजरीवाल की सुनवाई वाली पोस्ट हटाए एक्स: अदालत

Advertisement

गूगल एलएलसी के वकील ने कहा कि कुछ यूआरएल में प्रासंगिक फुटेज नहीं पाया गया। इसके बावजूद अदालत ने निर्देश दिया कि यदि ऐसी कोई भी सामग्री पाई जाए तो उसे फौरन हटाया जाए।

Last Updated- April 24, 2026 | 8:59 AM IST
Delhi High Court

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक्स कॉर्प को अदालत की कार्यवाही के उन दृश्यों वाली पोस्ट हटाने का आदेश दिया, जिसमें अरविंद केजरीवाल 13 अप्रैल को एक अलग पीठ के समक्ष मामले की बहस वकील के बजाय स्वयं कर रहे थे। यह कार्यवाही केजरीवाल की उस याचिका से संबंधित है, जिसमें आबकारी नीति मामले में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से मामले को हटाने की मांग की गई थी।

अदालत का यह निर्देश वकील वैभव सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें केजरीवाल, कुछ राजनीतिक हस्तियों और पत्रकार रवीश कुमार के खिलाफ कथित तौर पर अनधिकृत रिकॉर्डिंग और ऑडियो-विजुअल सामग्री के प्रसार के संबंध में अवमानना कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है।

मेटा प्लेटफॉर्म्स की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अरविंद दातार ने जस्टिस वी. के. कामेश्वर राव और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ को बताया कि रजिस्ट्रार जनरल के संचार के बाद चिह्नित सामग्री को पहले ही हटा दिया गया है। गूगल एलएलसी के वकील ने कहा कि कुछ यूआरएल में प्रासंगिक फुटेज नहीं पाया गया। इसके बावजूद अदालत ने निर्देश दिया कि यदि ऐसी कोई भी सामग्री पाई जाए तो उसे फौरन हटाया जाए।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement