facebookmetapixel
Advertisement
देश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया₹35,000 करोड़ के कर्ज पर वोडाफोन आइडिया की उम्मीद कायम, प्रवर्तकों से अतिरिक्त भरोसे का इंतजारQ1 नतीजों की दमदार शुरुआत, कंपनियों की आय, मुनाफा दो अंक में बढ़ेमॉनसून सत्र में SMC विधेयक पर बाजार की नजर, दिग्गज निवेशकों के दांव से मिडकैप शेयरों में तेजीइक्विटी फंड्स में सकल निवेश ₹4 लाख करोड़ के पार, NFO कलेक्शन में बड़ी गिरावटरिलायंस के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर, O2C और जियो कारोबार ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing 2026: जांचें, परखें और फिर चुनें अपने लिए सही आयकर रिटर्न फॉर्म

2023 में 1 अरब डॉलर की कमाई की उम्मीद में ओला इलेक्ट्रिक

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 10:27 PM IST
Ola Electric Q4 results

सॉफ्ट बैंक द्वारा समर्थित ओला इलेक्ट्रिक इस साल एक अरब डॉलर का राजस्व अर्जित कर सकती है। ओला के मुख्य कारोबार अधिकारी अंकुश अग्रवाल ने यह उम्मीद जताई है। बेंगलूरु स्थित इस फर्म को छोटे नगरों, टियर-2 और टियर-3 शहरों तथा कस्बों सहित पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की भारी मांग नजर आ रही है।

अग्रवाल ने कहा कि हम उस आंकड़े तक पहुंचने की राह पर हैं। हमने लगातार विकास किया है, न केवल हमारी बाजार हिस्सेदारी, बल्कि हमारा राजस्व भी बढ़ा है।

यह फर्म इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में अग्रणी है और मई में 35,000 से अधिक वाहन बेच चुकी है। मई में अपनी अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री की बदौलत ओला ने 30 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है और पिछले महीने सालाना आधार पर 300 प्रतिशत की वृद्धि तक पहुंच गई है।

सरकार ने हाल ही में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण को तेजी से अपनाने के दूसरे चरण (फेम-2) योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी कम कर दी है। इसने ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, ओकाया ईवी, एम्पीयर ईवी, टीवीएस मोटर कंपनी और मैटर एनर्जी जैसी कंपनियों को अपने वाहनों के दाम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

ओला ने कहा कि उसने जून से वाहनों के दामों में मामूली इजाफा किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी एस1 श्रृंखला के दामों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। संशोधित सब्सिडी लागू होने से ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत अब 1,39,999, एस1 (3 किलोवॉट प्रति घंटा) की कीमत 1,29,999 और एस1 एयर (3 किलोवॉट प्रति घंटा) की कीमत 1,09,999 रुपये हो गई है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सब्सिडी कम करने से इस खंड में कंपनी पर कोई असर पड़ेगा, अग्रवाल ने कहा कि इंजीनियरिंग और नवाचार पर ओला के ध्यान केंद्रित करने से ब्रांड मूल्य का प्रभाव कम करने में सक्षम हो गया है।

उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से सब्सिडी में संभावित कमी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का विश्वास है कि बाजार में जो उतार-चढ़ाव हम देख रहे हैं, वह सब्सिडी कम होने के बावजूद जारी रहेगा।    ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में कहा था कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर के पात्र खरीदारों को चार्जर की कीमत लौटा देगी। अग्रवाल ने कहा कि फर्म जुलाई में एस1 एयर की डिलिवरी शुरू करने की भी तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement