facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

नई नौकरियां 20 माह के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 9:04 AM IST

नई औपचारिक नौकरियों का सृजन लगातार दूसरे महीने गिरा है और जनवरी में यह 20 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे रोजगार के बाजार पर दबाव के संकेत मिलते हैं। सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में नए मासिक सदस्यों की संख्या दिसंबर के 8,40,374 से 7.5 प्रतिशत घटकर जनवरी में 7,77,232 रह गई।

यह ईपीएफ में शामिल होने वाले नए सबस्क्राइबरों की मई 2021 के बाद सबसे कम संख्या है, जब इस फंड में महज 6,49,618 सदस्य शामिल हुए थे। इसके पहले वित्त वर्ष 23 में नए मासिक सदस्यों की संख्या लगातार 6 महीने तक अप्रैल से सितंबर के बीच 10 लाख से ऊपर बनी रही थी और जुलाई में 11,59,350 पर पहुंच गई थी।

पेरोल के आंकड़ों में शुद्ध रूप से शामिल लोगों, जिसकी गणना नए सबस्क्राइबरों, इस योजना से निकले सदस्यों और वापस आए पुराने सदस्यों के योग से की जाती है, की संख्या 16 प्रतिशत बढ़कर जनवरी में 14.8 लाख हो गई है, जो दिसंबर में 12.8 लाख थी।

बहरहाल शुद्ध मासिक पेरोल के आंकड़े अनंतिम प्रकृति के होते हैं और अक्सर इनमें आने वाले महीनों में तेज बदलाव होता है। इसकी वजह से नए ईपीएफ सदस्यों के आंकड़ों की विश्वसनीयता ज्यादा होती है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement